हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व को बहुत ही ज्यादा पावन और पवित्र माना जाता है। ये पर्व देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
नवरात्रि के नौ दिनों में माता रानी के भक्त व्रत रखते हैं और विधि पूर्वक उनकी पूजा करते हैं। ये 9 दिन शुभ कार्यों के लिए बेहद ही उत्तम माने जाते हैं।
नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। साथ ही लोग अपने घरों में कलश की स्थापना करते हैं।
ऐसे में चलिए जानते हैं इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत कब से हो रही है और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त कब है।
शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होती है। इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है।
प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 8 अप्रैल को रात 11:50 से हो रही है और अगले दिन यानी 9 अप्रैल को रात में 8:30 पर समाप्त होगी।
9 अप्रैल को सुबह 6:02 से लेकर 10:16 तक कलश स्थापना का पहला मुहूर्त है। वहीं, दूसरा मूहुर्त सुबह 11:57 से दोपहर 12:48 तक है।
चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर धरती पर पधारेंगी। माता का वाहन घोड़ा प्राकृतिक आपदाओं का प्रतीक है।
इन दिनों मां दुर्गा की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।