शाम के समय कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिनको करने से बचना चाहिए नहीं तो मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।आइए जानते हैं शाम के समय क्या नहीं करना चाहिए।
शाम के समय घर-घर मां लक्ष्मी का आगमन होता है इसलिए शाम के समय घर का दरवाजा खोलकर रखना चाहिए।अगर घर का दरवाजा खुला हुआ नहीं होगा तो मां लक्ष्मी वापस जा सकती हैं।
शाम के समय कभी भी किसी को दूध, दही, हल्दी, लहसुन, प्याज और सुई नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों के बीच प्रेम भाव खत्म हो जाता है और जीवन में अशुभता आती है।
सूर्यास्त के समय सोना अशुभ माना जाता है। इस समय त्रिदेवी यानी महासरस्वती, महालक्ष्मी और महाकाली की ऊर्जा घर के मध्य भाग में आती हैं और घर के सदस्यों को आशीर्वाद देती है।
शाम के समय ना तो किसी से उधार लें और ना ही दें। इस समय धन का लेन देन करने से माता लक्ष्मी चली जाती है, जो बहुत बड़ा अपशकुन माना जाता है।
शाम के समय घर की साफ-सफाई भी नहीं करनी चाहिए। सूर्यास्त के समय झाड़ू व साफ सफाई करने से घर की बरकत और सुख समृद्धि चली जाती है।
शाम के समय ना तो जूठे बर्तन धोना चाहिए और ना ही बाल या नाखून काटने चाहिए। अगर आप इन चीजों को करते हैं तो माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और वापस चली जाती हैं।