ज्यादा पानी पीना खतरनाक, मौत भी हो सकती है
By Ravi Kumar Gupta
हमें लगता है कि पानी जितना भी पिएं शरीर को फायदा ही करेगा। मगर अधिक पानी पीने के बहुत नुकसान भी हैं।
जानकार कहते हैं कि जब कोई जरूरत से ज्यादा पानी पीता है तो उसे वाटर टाॅक्सिसिटी हो सकती है।
क्या आपको पता है ज्यादा पानी पीने से हमारी मौत भी हो सकती है। वाटर टाॅक्सिसिटी कई बार जानलेवा हो जाता है।
बहुत अधिक पानी पीने से खून में सोडियम की मात्रा नाॅर्मल से बहुत कम हो जाती है। इससे नुकसान हो सकता है।
सोडियम की कमी से दिमाग की सेल्स में सूजन आ जाती है। सूजन से शरीर के अंगों में खून की सप्लाई बंद हो जाती है।
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि एक स्वस्थ व्यक्ति को हर दिन 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए जिससे वह स्वस्थ रह पाए।
डिस्क्लेमर- ये जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिए है। इसके दावों की पुष्टि FM Sikar नहीं करता है।