कश्मीर में मिलता है दुनिया का सबसे महंगा मशरूम, फायदे जानिए

By Ravi Kumar Gupta

कश्मीर में उगने वाले गुच्छी मशरूम का स्वाद पूरी दुनिया को पसंद है। चलिए हम जानते हैं गुच्छी मशरूम खान के फायदे। क्यों इतना मंहगा बिकता है?

गुच्छी मशरूम प्राकृतिक तरीके से उगते हैं। इनको पहाड़ों में खोजना भगवान को खोजने की तरह कहा जाता है। ये बेहद दुर्लभ भी होते हैं।

गुच्छी मशरूम मार्च और अप्रैल के महीने में पाए जाते हैं। इस दौरान मौसम काफी बरसाती होता है। बिजली गिरना, बादलों का गरजना आदि होता है।

गुच्छी मशरूम को पहाड़ पर रहने वाले खोजते है और फिर उनको सूखाने के बाद बाजार में बेचते हैं। ये 40 हजार रुपए किलो (अनुमान) तक बिकते हैं।

बताया जाता है कि सामान्य मशरूम की तरह इसमें भी विटामिन डी और विटामिन बी पाया जाता है। साथ ही प्रोटीन, फाइबर और आयरन, कॉपर आदि भी होते हैं

गुच्छी मशरूम के पोषक तत्व ही इसकी कीमत को बढ़ाने का काम करते हैं। ये पेट, दिल आदि के लिए बढ़िया माना जाता है। इसे खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं।

गुच्छी मशरूम में जिंक आवश्यक पोषक तत्व है। ये सेलुलर मेटाबोलिज्म, म्यूकोसल उत्थान, प्रतिरक्षा और प्रजनन अंग वृद्धि में अहम भूमिका निभाता है।