Hair Care

सरसों के तेल से भी बढ़ सकते हैं बाल, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

Green Star

बचपन से ही हमारी दादी-नानी बालों में सरसों का तेल लगाती आ रही हैं, क्योंकि यह बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाने में बहुत लाभकारी होता है।

Green Star

सरसों का तेल एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो बालों के विकास के लिए फायदेमंद होता है। जानें सरसों के तेल से बाल लंबे करने का तरीका।

Green Star

सरसों का तेल गर्म करें और इससे स्कैल्प और बालों की अच्छी तरह मालिश करें। सप्ताह में 2 बार जरूर लगाएं, इससे हेयर फॉल की समस्या दूर होगी।

सरसों का तेल

Green Star

सरसों के तेल में 3 चम्मच मेथी मिलाकर 5 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। ठंडा होने पर बालों पर लगाएं, इससे बाल लंबे और घने होते हैं।

सरसों तेल और मेथी

Green Star

सरसों के तेल में 1अंडे का सफेद हिस्सा और 1 चम्मच नींबू का रस डाल कर मिला लें। इसे बालों पर लगाएं और 3 घंटे बाद धो लें। इससे बाल मुलायम हो जाएंगे।

सरसों तेल और अंडा

Green Star

सरसों के तेल में कुछ करी पत्ते डालें और आंच पर पकाएं। ठंडा होने पर बालों पर लगाएं और 1 घंटे बाद धो लें। इससे बाल बढ़ेंगे और मजबूत भी होंगे।

सरसों तेल और करी पत्ता

Green Star

सरसों के तेल में 2 चम्मच मेहंदी और 1 नींबू का रस डालकर मिला लें। इसे बालों में लगाएं और 3 घंटे बाद धो लें। इससे बाल घने और शाइनी हो जाते हैं।

सरसों तेल और मेहंदी

Green Star

Health: सर्दियों में जरूर खाएं पपीता, इतने फायदे होंगे कि फिर डेली खाओगे