केले में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है, जो नमक के स्तर को कंट्रोल करके हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और रास्पबेरी जैसे बेरीज एंथोसायनिन से भरपूर होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं।
ओट्स घुलनशील फाइबर से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर वाले व्यक्तियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
दही में प्रोटीन, कैल्शियम,विटामिन बी 6 और 12 काफी मात्रा में पाए जाते हैं, जो हाई बीपी को कंट्रोल करने में सहायक हैं।
बादाम और अलसी जैसे मेवे और बीज मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
एवोकाडो पोषक तत्वों से भरपूर फल हैं जिनमें पोटैशियम, फाइबर और वसा भरपूर मात्रा में होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
लहसुन विटामिन सी, विटामिन बी 6 और मैंगनीज से भरपूर होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
जैतून के तेल में ओमेगा 9 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं।