कंटोला खाओ और दूर भगाओ ये समस्याएं-
Kantola Ke Fayde
By Ravi Kumar Gupta
मानसून में मिलने वाली कंटोला सब्जी के एक नहीं कई फायदे हैं। इसको खाने से कई शारीरिक समस्याएं दूर होती हैं।
कंटोला में फाइबर भरपूर होने के कारण पेट संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। इससे पाचन दुरुस्त होता है।
मधुमेह के लिए बहुत फायदेमंद है कंटोला। इसको शुगर के मरीज सेवन कर सकते हैं।
गर्भवती महिलाओं के लिए लाभकारी है कंटोला। इसमें विटामिन सी एवं विटामिन डी पाया जाता है जो कि गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत अच्छा होता है।
कंटोला में एंटी एजिंग गुण होते हैं। ये चेहरे पर झुर्रिया नहीं पड़ने देता है। अपने स्किन के लिए इसका सेवन करें।
कंटोला रक्त शर्करा के स्तर को कम कर देता है। अगर सामान्य व्यक्ति का ब्लड शुगर का लेवल कम होता है तो समस्याएं हो सकती हैं।
डिस्क्लेमर- ये जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए दी गई है। किसी भी चिकित्सा उद्देश्य से इसका सेवन ना करें। इसके फायदे की पुष्टि FM Sikar नहीं करता है।