Lord Shiva 

जानें क्या है भगवान शिव के 8 प्रतीकों का महत्व

Green Star

भगवान शिव ने वासुकी नाग को अपने गले में धारण किया है। शंकर भगवान के गले में नाग तीन बार लिपटा हुआ है। इस प्रकार, यह भूत, वर्तमान और भविष्य का सूचक माना जाता है।

Green Star

शिव के हाथों में हमेशा त्रिशूल रहता है जिसमें सात्विक, राजसी और तामसी तीनों गुण समाहित हैं। इस तरह, त्रिशूल को इच्छा, ज्ञान और पूर्णता का प्रतीक माना जाता है।

Green Star

शिवजी की जटाओं से ही मां गंगा का स्वर्ग से धरती पर आगमन हुआ था। इस प्रकार, शिव द्वारा जटा में गंगा को धारण करना अध्यात्म और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है।

Green Star

पौराणिक मान्यता के अनुसार, रुद्राक्ष की उत्पत्ति शिव के आंसुओं से हुई है, जिसे शुद्धता और सात्विकता का प्रतीक माना जाता है।

Green Star

शिव के हाथों में डमरू का होना सृष्टि के आरंभ और ब्रह्म नाद का सूचक माना जाता है। हालांकि, डमरू को संसार का पहला वाद्य यंत्र भी कहा जाता है।

Green Star

बाघ को शक्ति, ऊर्जा और सत्ता का प्रतीक माना जाता है। शिवजी वस्त्र के रूप में बाघ की खाल धारण किए हुए हैं, जो कि निडरता और दृढ़ता को दर्शाता है।

Green Star

शिवजी के वाहन नंदी यानी बैल हैं, जिनके चारों पैर चार पुरुषार्थों जैसे धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को इंगित करते हैं।

Green Star

शिव भगवान अपने शरीर पर भस्म लगाते हैं। इसका मतलब है कि संसार नश्वर है और हर वस्तु को एक दिन खाक हो जाना है। भस्म को शिव के विध्वंस का प्रतीक माना जाता है।

Green Star

पूजा की थाली में पैसे रखने के पीछे क्या है मान्यता?