गर्मी में चेहरे का ग्लो रहेगा बरकरार,
अपनाएं ये 5 टिप्स : Skin Care In Summer
By Ravi Kumar Gupta
धूप में चेहरा झुलस जाता है। इससे चेहरे पर टैनिंग दिखने लगती है। इसलिए गर्मियों में चेहरे को बचाना (Summer Skin Care Tips) जरूरी है।
गर्मी के दिनों में शरीर में पानी की कमी होने से चेहरा मुरझा जाता है, होंठ फट जाते हैं और स्किन भी सूखा लगने लगता है। इसलिए पर्याप्त पानी पिएं।
आप धूप से आने के बाद तुरंत चेहरे को ना धोएं। शरीर का तापमान कम होने दें। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को साफ करें।
चेहरे को बर्फ के टुकड़ों से साफ करें। इससे चेहरे का ग्लो बना रहेगा। साथ ही गर्मी में आपको काफी हद तक राहत मिलेगी।
गर्मी हो या सर्दी का मौसम बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाएं। इससे आपकी त्वचा सूरज की किरणों से जलने से बच सकती है।
धूप में निकलने से पहले चेहरे पर थपथपाकर या स्प्रे करके बढ़िया गुलाब जल लगाएं।
इस तरह से आप अपने चेहरे को धूप से बचा सकते हैं। इससे आपकी स्किन हेल्दी रह सकती है।