स्वप्न शास्त्र के अनुसार, मनुष्य द्वारा देखे गए सपने उसे भविष्य के बारे में कुछ-न-कुछ संकेत दे सकते हैं। आपने भी कई बार किसी ऊंची जगह से गिरने का सपना देखा होगा।
ऐसे सपने देखने के बाद मन में उत्सुकता बढ़ जाती है कि इस सपने का मतलब क्या हो सकता है। आइए जानते हैं इन सपनों के बारे में।
यदि कोई व्यक्ति सपने में फिसलकर गिर जाता है, तो इसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता। इसका अर्थ है कि आपका कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार आपको धोखा दे सकता है।
आसमान से गिरने का सपना दिखाई देता है तो इस सपने को अशुभ माना गया है। इसका अर्थ हो सकता है कि आपके जीवन में कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
अगर आप सोते समय पहाड़ से नीचे गिरने का सपना देखते हैं, तो इसे अशुभ मान जाता है। ऐसा सपना व्यक्ति को भविष्य में आने वाले संकट का आभास कराता है।
कई लोग सपने में खुद को छत से गिरते हुए भी देखते हैं। ऐसा सपना व्यक्ति को भविष्य में होने वाली पारिवारिक कलह के बारे में बताता है।