गर्मी में खट्टा नहीं होगा दही, Dahi को ऐसे जमाएं

By Ravi Kumar Gupta

गर्मी दही जल्दी खट्टा हो जाता है। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं तो कुछ उपाय अपनाएं। इससे दही बढ़िया जमेगा और खट्टा नहीं होगा। बस आपको दही जमाते वक्त कुछ बातों का खास ख्याल रखना होगा।

आप गर्मी में दही को जमाने के लिए सही बर्तन चूज करें। आप स्टील या एल्युमिनियम के बर्तन के अलावा दही को मिट्टी के बर्तन में जमाएं। इससे दही का मीठापन बरकरार रहता है।

गर्मी में दही को जमाने के लिए सही समय का चुनाव करना चाहिए। कई लोग सुबह में दही जमाते हैं जो कि गलत है। गर्मी में दही को रात में जमाना चाहिए।

दही को रात में जमाने के लिए थोड़ी देर बाहर रखें और फिर उसके बाद दही को अंदर फ्रीज में रख दें। इससे दही बढ़िया जमेगा और स्वाद भी बढिया रहेगा।

दही को अच्छी तरह से ढंक कर के रख दें। दही को खुला रखने से वो फ्रीज में रखी अन्य चीजों की महक को अपने अंदर ले लेगा। इससे दही का स्वाद बिगड़ सकता है।

दही को जमाने के लिए कई लोग जामन का अधिक उपयोग करते हैं। इससे भी दही खट्टा होता है। इसलिए कभी भी जामन का कम से कम उपयोग करना चाहिए।

गर्मी में दही को एक साथ बहुत अधिक ना जमाएं। थोड़ा-थोड़ा ही दही जमाएं और ताकि वो जल्दी खत्म होने पर ताजा दही जमाया जा सके।