पूजा घर में भूलकर भी नही रखनी चाहिए ये चीजें, पड़ता है अशुभ प्रभाव

Vastu Tips For Temple

Green Star

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में कुछ चीजें नहीं रखनी चाहिए। इससे परिवार से सुख-समृद्धि चली जाती है। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो चीजें।

Green Star

मंदिर में एक से अधिक शंख न रखें। कहा जाता है कि मंदिर में एक से ज्यादा शंख रखने से इंसान को धन की कमी का सामना करना पड़ता है।

Green Star

घर के मंदिर में पूर्वजों और पितरों की तस्वीर भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि इससे भगवान का अपमान होता है।

Green Star

घर के मंदिर में माचिस न रखें, क्योंकि इससे घर की शांति भंग होती है और इंसान को पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Green Star

घर के मंदिर में किसी भी देवी-देवता की पुरानी या फटी फोटो और पुस्तकें नहीं रखनी चाहिए। इससे फैमिली में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Green Star

घर के मंदिर में मुरझाएं हुए फूल नहीं रखने चाहिए। मंदिर में मुरझाएं फूल रखने से इंसान के जीवन में उदासीनता आती है।

Green Star

घर के मंदिर में कभी भी भगवान की रौद्र रूप वाली मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। ऐसी तस्वीर या मूर्ति रखने से अनिष्ट होता है।

Green Star

घर के मंदिर में कभी भी खंडित या टूटे हुए चावल न रखें। इसके साथ ही पूराने चावल भी न रखें। यह अशुभ माना जाता है।

Green Star

पूजा की थाली में पैसे रखने के पीछे क्या है मान्यता?