तरबूज को भूलकर भी ना खाएं इस तरह, होगा बड़ा नुकसान

By Ravi Kumar Gupta

तरबूज खाने के कई फायदे हैं। ये शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। गर्मी में तरबूज खाना फायदेमंद है। मगर कई लोग गलत तरीके से तरबूज को खाते हैं। इससे तरबूज खाने से नुकसान हो सकता है।

तरबूज को गलत तरीके से खाने से एलर्जी, लिवर में सूजन, ब्लड प्रेशर आदि की समस्या हो सकती है। इसलिए तरबूज को खाने से पहले आपको ये बातें जान लेनी चाहिए।

तरबूज को नमक के साथ मिलाकर ना खाएं। स्वास्थ्य कारणों से तरबूज और नमक का मिश्रण शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए ऐसे नहीं खाना चाहिए।

तरबूज को नमक के साथ मिलाकर खाने से शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ सकती है। साथ ही कच्चा नमक का सेवन करना भी आपको नुकसान पहुंचा सकता है।

जानकार बताते हैं कि तरबूज में नमक मिलाकर खाने से नुकसान होता है। जैसे कि तरबूज में मिलने वाले पोषक तत्व कम हो जाते हैं। इसलिए स्वाद बढ़ाने के चक्कर में ऐसा ना करें।

साथ ही कभी भी तरबूज को फ्रीज में रखकर ठंडा करके ना खाएं। यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) की रिपोर्ट के अनुसार तरबूज को सामान्य तापमान में रखकर ही खाना चाहिए।

डिस्क्लेमर- ये जानकारी आपके सामान्य जागरूकता के लिए दी गई है। इसमें किए गए दावों की पुष्टि FM Sikar नहीं करता है।