केला किन लोगों को नहीं खाना चाहिए, केला खाने वाले जरूर जान लें

By Ravi Kumar Gupta

केला हेल्दी फल माना जाता है। इसमें कई पोषक तत्व मिलते हैं। मगर कुछ लोगों को केला नहीं खाना चाहिए। अगर आपको ऐसी समस्या है तो केला ना खाएं।

जिनको गैस, ब्लोटिंग या अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हैं तो आपको केला खाने से बचना चाहिए। आपको पेट में दिक्कत रहती है तो केला का सेवन ना करें।

किडनी की समस्या है तो केले का सेवन ना करें। केले में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। इससे किडनी की समस्याएं हो सकती हैं।

जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या है उन्हें केले का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि केले से माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है।

मधुमेह है तो केले से दूरी बना लें। केले में नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है, इसलिए डायबिटीज बढ़ने का खतरा अधिक रहता है।

साथ ही जिन लोगों को केले से एलर्जी है उनको केले को खाने से बचना चाहिए। अन्यथा शरीर में एलर्जी हो सकती है।

डिस्क्लेमर- केले के बारे में ये जानकारी सामान्य जागरुकता के लिए है। एफएम सीकर इसकी पुष्टि नहीं करता है।