राजस्थान में सूचना सहायक पद के लिए बड़ी खबर, सुनकर झूम उठेंगे बेरोजगार युवा

Rajasthan Information Assistant Recruitment 2023: पिछले साल राजस्थान में सूचना सहायक पद के लिए निकाली गई भर्ती को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सूचना सहायक पद की संख्या को बढ़ाया गया है। ये राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पिछले साल राजस्थान में सूचना सहायक पद के लिए 2730 पदों के लिए भर्ती निकाली थी।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
2 Min Read

Rajasthan Information Assistant Recruitment 2023: पिछले साल राजस्थान में सूचना सहायक पद के लिए निकाली गई भर्ती को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सूचना सहायक पद की संख्या को बढ़ाया गया है। अब इस पद पर अधिक अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। ये राजस्थान के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है। पिछले साल राजस्थान में सूचना सहायक पद के लिए 2730 पदों के लिए भर्ती निकाली थी।

- Advertisement -

अब राजस्थान में 2730 नहीं बल्कि 3415 पदों के लिए सूचना सहायक के योग्य उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी। इसकी जानकारी बुधवार को राजस्थान सरकार के मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने दी है। मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने युवाओं के भविष्य को देखते हुए ये अहम फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें- Rajasthan Job Vacancy 2024: राजस्थान में नई भर्तियों को लेकर खुशखबरी, इन विभागों में भर्ती की खबर

- Advertisement -

इस जानकारी के मुताबिक, सूचना सहायक भर्ती 2023 में अब 3415 पदों पर भर्ती होगी। गौरतलब है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पिछले साल 2023 में सूचना सहायक भर्ती-2023 की विज्ञप्ति जारी की थी। उस विज्ञप्ति में कुल 2,730 पदों पर भर्ती की जाने की बात सामने आई थी।

बता दें, राजस्थान में बीजेपी की सरकार युवाओं को रोजगार देने पर जोर लगा रही है। हालही में सीएम भजनलाल शर्मा ने भी इस बात को लेकर बैठक की थी। उम्मीद है कि बजट 2024-25 में राजस्थान में रोजगार को लेकर अधिक अवसर मिलेंगे।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
राजस्थान की सभी खबरें अब आपको मिलेगी 89.6 एफएम सीकर की वेबसाइट https://fmsikar.in/ पर। जुड़े रहिए हमारे साथ और पाइए राजस्थान की पल-पल अपडेट और सटीक खबरें।
News in Image Share Link