राजस्थान के इस विभाग में आ रही है 5 हजार से अधिक वैकेंसी, जानिए Rajasthan Government Job की पूरी जानकारी

Rajasthan Government Job: राजस्थान के बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए भजनलाल सरकार ने कमर कस ली है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग में करीब 5 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी (Rajasthan Health Department Vacancy) निकालने की तैयारी हो रही है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Rajasthan Government Job: राजस्थान के बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए भजनलाल सरकार ने कमर कस ली है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य विभाग में करीब 5 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी (Rajasthan Health Department Vacancy) निकालने की तैयारी हो रही है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा आधारित की जा रही भर्ती में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों पर भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। अब जल्द ही इन पदों पर वैकेंसी निकाली जाएगी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने दी जानकारी

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 767 पद बढ़ाने के बाद कुल 5261 पदों पर भर्ती होगी। स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग के क्षेत्र में युवाओं को बड़ा अवसर मिलने जा रहा है।

- Advertisement -

स्वास्थ्य विभाग में नियुक्ति के पद बढ़ाए गए

चिकित्सा व स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने मीडिया को जानकारी दी है। उनका कहना है कि चिकित्सा विभाग द्वारा पूर्व में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के 3,531 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति निकाली थी। उसके बाद 963 पद और इसके लिए बढ़ाए गए थे। इस तरह से इसकी संख्या 5261 हो चुकी है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।