Rajasthan Rain: राजस्थान में बारिश को लेकर आया Update, कहीं येलो और कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी

Rajasthan Rain: राजस्थान में बारिश को लेकर मौसम विभाग (IMD) ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के करीब 14 जिलों में बारिश को लेकर अपडेट दिया गया है। इन इलाकों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) और ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read

Rajasthan Rain: राजस्थान में बारिश को लेकर मौसम विभाग (IMD) ने नया अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य के करीब 14 जिलों में बारिश को लेकर अपडेट दिया गया है। इन इलाकों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) और ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है।

- Advertisement -

मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने चित्तौड़गढ़, कोटा, झालावाड़, राजसमंद, बूंदी, बारां, प्रतापगढ़, राजसमंद और उदयपुर में बारिश की संभावना जताई है। यहां तेज हवा, मेघगर्जन के साथ बारिश होगी। IMD ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सावधान रहने की बात भी कही है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बाड़मेर, जालौर, सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा में मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। इस दौरान तेज सतही हवा के साथ हल्की मध्यम बारिश भी हो सकती है। यहां पर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही कच्चे मकान, बिजली के पोल, कमजोर मकान आदि से नुकसान होने की बात भी कही है।

- Advertisement -

Rajasthan Rain 14 Districts Yellow and Orange Alert

48 घंटों में राज्य में हल्की से मध्यम बारिश

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार पिछले 48 घंटों में राज्य में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। इस कारण सड़कें और खेतों में पानी लबालब भरा हुआ है। साथ ही अधिकतर इलाकों में धूप कम दिख रही है। इस कारण मौसम सुहाना हुआ है।

- Advertisement -

19 जलाई तक मौसम का अपडेट

मौसम केंद्र की जानकारी के मुताबिक, इस समय मानसून की ट्रफ लाइन (Monsoon Trough Line) जैसलमेर, कोटा से होकर जा रही है। इसके कारण 19 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस कारण भी मौसम बदल सकता है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
News in Image Share Link