Rajasthan News: राजस्थान में 1 अगस्त से राशन नहीं… राशन डीलर्स और सरकार की ‘लड़ाई’ में जनता का नुकसान

Rajasthan News: राजस्थान में अगस्त से उपभोक्ताओं को राशन मिलने में दिक्कत हो सकती है। राजस्थान के राशन डीलर्स सरकार से नाराज चल रहे हैं जिसको लेकर राशन विक्रेता संघर्ष समिति ने ये चेतावनी (Ration Vendors Strike) दी है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
3 Min Read

Rajasthan News: राजस्थान में अगस्त से उपभोक्ताओं को राशन मिलने में दिक्कत हो सकती है। राजस्थान के राशन डीलर्स सरकार से नाराज चल रहे हैं जिसको लेकर राशन विक्रेता संघर्ष समिति ने ये चेतावनी (Ration Vendors Strike) दी है।

- Advertisement -

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राशन विक्रेता संघर्ष समिति राजस्थान ने सरकार को अल्टीमेटम देकर अपनी मांगों को पूरा करने के लिए कहा है। अगर सरकार उनकी मांगों को 1 अगस्त से पहले नहीं मानती है तो समिति राशन का वितरण नहीं करेगी। साथ ही ये लोग हड़ताल करना शुरू कर देंगे।

राशन विक्रेता संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष माणक चंद ढाका ने बताया है कि पूर्व में भी मुख्यमंत्री के नाम राशन विक्रेताओं की ओर से अपनी मांग को लेकर पत्र भेजा था। लेकिन राजस्थान सरकार और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने हमारी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया। अब हम इसी कारण से विवश होकर एक बार फिर मुख्यमंत्री के नाम अपनी मांग पत्र को जिला कलेक्टर को दिए हैं।

- Advertisement -

राजस्थान के राशन विक्रेताओं की मांगें

  • 5- 6 माह से राशन विक्रेताओं का केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा दिया गया कमीशन नहीं मिला। इस कारण राशन विक्रेताओ के परिवार भूखे मरने की स्थिति में आ गया है।
  • राज्य के समस्त राशन विक्रेताओं को 30 हजार रुपए प्रतिमाह निश्चित किया जाए।
  • गेहूं पर 2 प्रतिशत छीजत दी जाए क्योंकि जो गेहूं राशन की दुकानों पर आता है, उसमें FCI से काफी कम तौल बैठता है।
  • आधार सीडिंग की राशि प्रवासी योजना के तहत वितरण कराए गए गेहूं का कमीशन व ईकेवाईसी का सीडिंग का मेहनताना भी दिया जाए। जबकि ईमित्र वाले आधार कार्ड अपडेट के 150 रुपए चार्ज कर रहे हैं और राशन विक्रेता को ईकेवाईसी सीडिंग के लिए सरकार द्वारा कुछ भी चार्ज नहीं दिया गया, जो मानवीय मूल्यों के विरुद्ध है।

ये भी पढ़िए- Rajasthan Free Electricity: 100 यूनिट फ्री बिजली योजना बंद होगी या नहीं, भजनलाल सरकार ने दिया पक्का जवाब

राशन विक्रेता संघर्ष समिति राजस्थान की मांगों को पूरा नहीं होने पर हड़ताल किया जाएगा। अब ऐसे में देखना है कि सरकार की ओर से क्या कहा जाता है। खबर लिखे जाने तक सरकार की ओर से इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -