राजस्थान 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा कब है, देखिए टाइम टेबल: RBSE 10th 12th Supplementary Time Table

RBSE 10th 12th Supplementary Time Table: राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने आरबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। RBSE Rajasthan Board Class 10th, 12th Supplementary Time Table 2024 देखिए।

FM Sikar
Written by:
2 Min Read

RBSE 10th 12th Supplementary Time Table: राजस्थान बोर्ड (RBSE) ने आरबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। RBSE Rajasthan Board Class 10th, 12th Supplementary Time Table 2024 देखिए।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के मुताबकि, आरबीएसई कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री की दोनों परीक्षाएं 12 अगस्त से शुरू होंगी, जो 14 अगस्त 204 तक चलेंगी। जो छात्र ये परीक्षा देने जा रहे हैं उनको ये टाइम टेबल देख लेना चाहिए।

जिन छात्रों ने राजस्थान बोर्ड 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से आरबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं। यहां पर आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।

- Advertisement -

राजस्थान बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री टाइमटेबल 2024 (RBSE 10th 12th Supplementary Time Table)

राजस्थान बोर्ड 10वीं सप्लीमेंट्री टाइमटेबल 2024 में देखिए कि किस विषय की परीक्षा कब होने वाली है-

14 अगस्त 2024- इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर, कृषि, प्लंबर, दूरसंचार, संस्कृतम द्वितीय प्रश्न पत्र, बैंकिंग वित्तीय सेवाएं और बीमा, निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, ऑटोमोटिव, सौंदर्य और स्वास्थ्य, स्वास्थ्य देखभाल, सूचना प्रौद्योगिकी और समर्पित सूचना प्रौद्योगिकी सेवाएं, खुदरा, पर्यटन और आतिथ्य, व्यक्तिगत सुरक्षा, परिधान निर्माण, वस्त्र और घरेलू सामान

- Advertisement -

12 अगस्त 2024- अंग्रेजी

13 अग्सत 2024- हिंदी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित, थर्ड लैंग्वेज- संस्कृत, उर्दू, गुजराती, सिंधी, पंजाबी

- Advertisement -

नोट- जो छात्र बोर्ड परीक्षा 2024 में न्यूनतम योग्यता 33% अंक प्राप्त नहीं करते हैं, उन्हें आरबीएसई सप्लीमेंट्री परीक्षा देनी होती है।

ये पढ़िए- Matrix Olympiad 2024: कक्षा 5 से 12 तक के लिए लाखों-करोड़ों की स्कॉलरशिप, स्टूडेंट्स को मैट्रिक्स ओलंपियाड दे रहा मौका, ऐसे करें Apply

- Advertisement -

जान लें, राजस्थान बोर्ड द्वारा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम मई महीने के अंतिम सप्ताह में जारी किया गया था। इस बार राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 93 प्रतिशत बच्चे पास हुए। वहीं आरबीएसई 12 वीं के साइंस स्ट्रीम में 97.73 प्रतिशत और आर्ट्स में 96.88 प्रतिशत जबकि कॉमर्स में 98.95 प्रतिशत बच्चे पास हुए।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
News in Image Share Link