Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज पर भजनलाल सरकार का तोहफा, फोटो खींचने पर मिलेगा इनाम

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज वाली फोटो (Hariyali Teej Photo) आपको इनाम जीतवा सकती है। भजनलाल सरकार तक तीज वाली फोटो (Hariyali Teej Photo Contest) आपको भेंजनी होगी। हम आपको प्रोसेस समझा देते हैं ताकि आप भी अपनी फोटो भेज पाएं।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
3 Min Read

Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज वाली फोटो (Hariyali Teej Photo) आपको इनाम जीतवा सकती है। भजनलाल सरकार तक तीज वाली फोटो (Hariyali Teej Photo Contest) आपको भेंजनी होगी। हम आपको प्रोसेस समझा देते हैं ताकि आप भी अपनी फोटो भेज पाएं।

- Advertisement -

आज राजस्थान में हरियाली तेज की धूम है। इसकी तैयारियां कई दिनों से चल रही है। हर साल हरियाली तीज को बेहतरीन तरीके से मनाया भी जाता है। मगर इस बार थोड़ा खास होने वाला है। वैसे तो आप हर हरियाली तीज पर फोटो लेते हैं। मगर इस बार आपकी फोटो इनाम जीत सकती है।

हरियाली तीज पर फोटो कंटेस्ट (Hariyali Teej Photo Contest In Rajasthan)

क्योंकि, भजनलाल सरकार हरियाली तीज पर फोटो कंटेस्ट करा रही है। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है। आपको बस अपनी फोटो सही तरीके से भेजने की जरूरत है। उसके बाद आप हरियाली तीज की फोटो के जरिए सुनहरा इनाम पा सकते हैं।

- Advertisement -

राजस्थान पर्यटन विभाग करा रही प्रतियोगिता

Send Hariyali Teej Photos to Rajasthan Tourism and win exciting prize

राजस्थान पर्यटन विभाग ने लिखा है, “तीज महोत्सव #PhotographyContest में अपने फोटोग्राफी कौशल का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हो जाइए! राजस्थान के इस प्रिय त्योहार को मनाने में हमारे साथ शामिल हों। त्योहार की अपनी सर्वश्रेष्ठ तस्वीरें भेजें और पुरस्कार जीतने का मौका पाएं!”

- Advertisement -

तीज फोटो प्रतियोगिता के लिए ऐसे भेजें फोटो

  • राजस्थान टूरिज्म के फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पेज को फॉलो करें
  • आप तीज के मौके पर लिए 5 बेहतरीन तस्वीरों को भेजें
  • राजस्थान टूरिज्म के ईमेल- rajasthan.tourism101@gmail.com पर भेजें
  • ये तस्वीरें आपको 11 अगस्त तक भेजनी है

तीज महोत्सव #PhotographyContest की और जानकारी नीचे फोटो में देखें-

Hariyali Teej Photo Contest In Rajasthan

- Advertisement -

हरियाली तीज पर झूला झूलने का विशेष महत्व

राजस्थान का यह खास पर्व है। इसके अलावा भी भारत के कई राज्यों में महिलाएं इसे मनाती हैं। इस पर्व में हरे रंग का महत्व है। इस दिन महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी लगाती हैं, हरी चूड़ियां पहनती हैं, और हरे रंग के कपड़ों के साथ सोलह श्रृंगार करती हैं। साथ ही सखियों के साथ मिलकर इस दिन झूला झूलती हैं।

ये पढ़िए- Hariyali Teej 2024: जानिए हरियाली तीज 2024 की तिथि, महत्व और शुभ मुहूर्त, क्यों मनाते हैं हरियाली तीज

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -