Rajasthan Weather Update: राजस्थान में दोबारा मानसून हो रहा एक्टिव, जानिए किन जिलों में है बारिश की संभावना

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर मानसून एक्टिव (Rajasthan Monsoon Update) हो रहा है। इस कारण राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। राजस्थान के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर मानसून एक्टिव (Rajasthan Monsoon Update) हो रहा है। इस कारण राज्य के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। राजस्थान के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement -

गुरुवार को मौसम विभाग केंद्र जयपुर (IMD Jaipur) ने बुलेटिन जारी किया है। इसमें दी गई जानकारी के मुताबिक, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। साथ ही 10 जिलों में येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया (Orange Alert In Rajasthan)

मौसम विभाग ने राजस्थान में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के धौलपुर, भरतपुर, करौली, दौसा, सवाईमाधोपुर और झुंझून में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।

- Advertisement -

Rajasthan Weather Update IMD Jaipur Orange and Yellow Alert

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया (Yellow Alert In Rajasthan)

मौसम विभाग ने जयपुर, जयपुर शहर, टोंक, अलवर, सीकर, चूरू, बारां, कोटा, झालावाड़ और हनुमानगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। साथ ही तेज सतही हवा के साथ मेघगर्जन व वज्रपात की भी संभावना जताई जा रही है।

- Advertisement -

09 से 13 अगस्त तक दोबारा मानसून एक्टिव (Rajasthan Monsoon Update)

मौसम विभाग ने राज्य में मानसून एक्टिव रहने की जानकारी दी है। विभाग ने कहा है कि पूर्वी राजस्थान में कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में 09 से 13 अगस्त तक दोबारा मानसून एक्टिव होगा। साथ ही इन इलाकों में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -