Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

राजस्थान की गर्भवती महिलाओं के लिए खुशखबरी, मुफ्त में मिलेगा ये लाभ | MAA Yojana In Rajasthan

MAA Yojana In Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान की गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त योजना शुरू करने जा रहे हैं। MAA Yojana के लिए जरिए राजस्थान की गर्भवती महिलाओं को मुफ्त का लाभ मिलेगा।

Ravi Kumar
Written by: Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

MAA Yojana In Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान की गर्भवती महिलाओं के लिए मुफ्त योजना शुरू करने जा रहे हैं। MAA Yojana के लिए जरिए राजस्थान की गर्भवती महिलाओं को मुफ्त का लाभ मिलेगा।

Advertisement

आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 02 बजे इस योजना की लॉन्चिग करने वाले थे। मगर सलूंबर के बीजेपी विधायक अमृतलाल मीणा के निधन के कारण कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। क्योंकि, सीएम भजनलाल शर्मा अमृतलाल मीणा के गांव अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे हैं।

क्या है मां योजना (What Is MAA Yojana In Hindi)

राजस्थान की सरकार गर्भवती महिलाओं को मेडिकल सहूलियत देने जा रही है। ‘मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य’ (MAA) वाउचर योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को सोनोग्राफी जांच की सुविधा मुफ्त मिलेगी। अब सोनोग्राफी जांट गर्भवती महिलाएं मुफ्त में करा पाएंगी। इस बार बजट पेश करने के दौरान मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य (MAA) वाउचर योजना की घोषणा हुई थी।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

इस मां योजना से हर साल राजस्थान की 03 से 04 लाख गर्भवती महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

वाउचर जारी होने के 60 दिन में जांच जरूरी

मीडिया में दी गई जानकारी के अनुसार, इस योजना के लिए एक वाउचर जारी किया जाएगा। 84 दिन या उससे अधिक दिन की गर्भवती महिलाएं इस योजना के तहत मुफ्त सोनोग्राफी करा सकती हैं। इस मां योजना का लाभ लेने के लिए गर्भवती महिला को अपना जन आधार कार्ड और मोबाइल फोन लेकर आधिकारिक चिकित्सा संस्थान पर जाना होगा। वहां OTP के माध्यम से उन्हें SMS पर QR वाउचर जारी किया जाएगा, जिसकी वैधता 30 दिन की होगी।

Advertisement

मां योजना का पायलट प्रोजक्ट यहां हुआ था शुरू

सरकार ने इस योजना को पहले तीन भरतपुर, धौलपुर और बांरा जिले में इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर आरंभ किया था। जान लें, अब इसे राज्य भर में आरंभ करने की तैयारी हो रही है। इस योजना के तहत सरकारी सोनोग्राफी सेंटर्स के साथ साथ चयनित प्राइवेट सोनोग्राफी केन्द्रों पर योग्य गर्भवती महिलाओं का जांच हो पाएगा।

हालांकि, आज इस कार्यक्रम को लॉन्च नहीं किया जा सका है। मगर उम्मीद जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल इसे लॉन्च कर सकते हैं। अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मगर ये तय माना जा रहा है कि ये योजना राज्य की गर्भवती महिलाओं को लाभ पहुंचाएगी।

Advertisement

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link