उदयपुर के इकबाल का कारनामा, बनाया दुनिया का सबसे छोटा व हवा से भी हल्का तिरंगा और अशोक चक्र

Worlds Smallest Ashok Chakra And Tricolor Tiranga: 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी हो रही है। इसी बीच राजस्थान के इकबाल सक्का ने अशोक चक्र व तिरंगा बनाकर गौरवांवित करने का काम किया है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
3 Min Read
Worlds Smallest Ashok Chakra And Tiranga

Worlds Smallest Ashok Chakra And Tricolor Tiranga: 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी हो रही है। इसी बीच राजस्थान के इकबाल सक्का ने अशोक चक्र व तिरंगा बनाकर गौरवांवित करने का काम किया है।

- Advertisement -

पीएम मोदी व राज्य मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को डॉक्टर इकबाल सक्का ने अपने इस कारनामे के बारे में बताया है। ये दुनिया का सबसे छोटा अशोक चक्र व तिरंगा बताया जा रहा है। इसको लेकर इकबाल की खूब तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर लोग लिख रहे हैं।

हवा से भी हल्का बना है अशोक चक्र

Worlds Smallest Ashok Chakra And Tricolor Tiranga proud for rajasthan
दुनिया का सबसे छोटा तिरंगा व अशोक चक्र की फोटो

डॉक्टर इकबाल सक्का ने 24 कैरेट सोने का 3 एमएम साइज जिसका वजन 0.00 मिलीग्राम का भारत का सबसे छोटा और हवा से भी हल्का 24 तिलीयों के साथ अशोक चक्र बनाया। अशोक चक्र के साथ एक मिलीमीटर का भारतीय तिरंगा झंडा भी बनाया है। इसको लेकर लिम्का बुक में दावा भी पेश किया है। इस कलाकृति को इकबाल ने देश के नाम किया है।

- Advertisement -

इसे आप लेंस की मदद से ही देख सकते हैं।

कौन हैं डॉक्टर इकबाल सक्का

डॉक्टर इकबाल सक्का उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी हैं। डॉक्टर इकबाल सक्का 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर हैं। इनकी कलाकृतियों के रिकॉर्ड दुनिया भर में मशहूर हैं। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड्स, लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स, यूनिक वर्ल्ड रिकार्ड्स, वर्ल्ड अमेजिंग विश्व रिकार्ड्स, एशिया बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हैं।

- Advertisement -

स्वर्ण शिल्प कार्य के हुनर के बारे में इकबाल बचपन से ही पढ़ते आए हैं। उनका सपना था कि वो स्वर्ण शिल्प में भारत का नाम दुनिया भर में प्रसिद्ध करें। इसलिए वो सोने से कलाकृतियों को बनाकर देश का नाम बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

ये पढ़िए- Independence Day: 2024 में कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा 77 या 78, कंफ्यूजन दूर कर लें

- Advertisement -

आम जनता भी देख पाए छोटा तिरंगा व अशोक चक्र

इकबाल सक्का ने भारत का सबसे छोटा सोने (24 कैरेट) का अशोक चक्र और तिरंगा झंडा उदयपुर के पर्यटक स्थल पर या चौराहे पर या सूचना केंद्र उदयपुर के सभागार में लगाने का भी अनुरोध किया है। इसको लेकर इकबाल ने पीएम मोदी व राज्य के सीएम को चिट्ठी लिखी है। इसको लेकर अभी सरकार की ओर से किसी तरह का बयान नहीं आया है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
राजस्थान की सभी खबरें अब आपको मिलेगी 89.6 एफएम सीकर की वेबसाइट https://fmsikar.in/ पर। जुड़े रहिए हमारे साथ और पाइए राजस्थान की पल-पल अपडेट और सटीक खबरें।
News in Image Share Link