स्वतंत्रता दिवस पर 89.6 FM Sikar सम्मानित, क्या है Communication Vidya प्रोग्राम जिसके लिए मिला पुरस्कार

Independence Day 2024: सीकर जिले में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान FM Sikar सहित अन्य को सम्मानित भी किया गया।

FM Sikar
Written by:
3 Min Read

Independence Day 2024: सीकर जिले में 78वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान FM Sikar सहित अन्य को सम्मानित भी किया गया।

- Advertisement -

गुरुवार को 78वां स्वतंत्रता दिवस जिलेभर में उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। पुलिस लाईन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने ध्वजारोहण किया।

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अपने भाषणा में शहीदों को याद किया और ये भी कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है देश की आजादी के 100 साल पूर्ण हो और 2045 से पहले हिंदुस्तान दुनिया का सबसे विकसित, सबसे सशक्त, सबसे मजबूत समाज के राष्ट्र के रूप में पूरे विश्व में अपनी पहचान बनायें। इसके लिए देश के सभी नागरिकों को एक एकजुट होकर राष्ट्र को आगे बढ़ाने एवं स्वतंत्रता सेनानियों को सही मायने में श्रृद्धांजलि देने के लिए राष्ट्र के प्रति जो भी कर्तव्य एवं दायित्व है उनका निर्वाह करना चाहिए ।

- Advertisement -

मंत्री खर्रा ने इस दौरान इंस्पेक्टर मनोज भाटीवाड के नेतृत्व में विभिन्न टुकड़ियों की परेड का निरीक्षण करने के पश्चात सलामी मंच से गुजरती आर्मड पुलिस, राजस्थान पुलिस, महिला व पुरुष होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट गाईड, गौरव सैनानी आदि की टुकड़ियों की संयुक्त मार्च पास्ट की सलामी ली। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर रणजीत सिंह ने महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया।

FM Sikar के आरजे शान को कम्युनिकेशन विद्या प्रोग्राम के लिए सम्मानित

Communication Vdiya Awarded On Independence Day

- Advertisement -

इस मौके पर FM Sikar के आरजे शान (शांतनु सहाय) को कम्युनिकेशन विद्या प्रोग्राम के लिए सम्मानित किया गया। कम्युनिकेशन विद्या प्रोग्राम एफएम सीकर द्वारा चलाया जाने वाला कार्यक्रम है। स्कूल के बच्चों को कम्युनिकेशन विद्या प्रोग्राम के जरिए सशक्त किया जाता है। एफएम सीकर के आरजे शान ने बताया कि कम्युनिकेशन विद्या प्रोग्राम के निर्माण व संचालन के लिए जिला प्रशासन सीकर द्वारा सम्मानित किया गया है।

FM Sikar Communication Vdiya

- Advertisement -

बता दें, जिले के 62 व्यक्तियों या संस्थानों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री झाबर सिंह खर्रा , सांसद अमराराम, पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती, जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने उल्लेखनीय कार्यों, उपलब्धियों एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जिले के 62 व्यक्तियों को सम्मानित किया है।

जानिए क्या है कम्युनिकेशन विद्या प्रोग्राम और ये कैसे सीकर के बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है। (आप क्लिक करके पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।)

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link