Gray Divorce: विवाह एक सामाजिक व्यवस्था है। इसमें पति-पत्नी के बीच नोक झोंक और लड़ाई- झगड़ा चलता रहता हैं। परन्तु जब ये झगड़ा ज्यादा बढ़ जाता है तो बात तलाक तक आ जाती है।
अभी कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन एवं ऐश्वर्या राय के बीच भी मतभेद की खबरें सामने आई थी। इसी बीच अभिषेक बच्चन ने ग्रे डाइवोर्स पर एक पोस्ट को लाइक किया था। तब से ग्रे डिवोर्स शब्द को लेकर चर्चा है।
क्या है ग्रे डिवोर्स?
ग्रे डिवोर्स को सिल्वर स्प्लिट और डायमंड तलाक भी कहते हैं। इसका मतलब होता है जब दो लोग 50 साल या उससे ज्यादा साल तक शादीशुदा जिंदगी जीते हैं और अचानक से तलाक लेते हैं तो उसे ग्रे डिवोर्स कहा जाता है। परन्तु अब कोई जोड़ा 15 से 20 साल शादी के रिश्ते में रहता इसके बाद अलग होने का फैसला लेता है, तो उनके बीच होने वाले डिवोर्स को भी ग्रे डिवोर्स कहा जाता है मतलब बाल सफ़ेद होने की अवस्था मे लिये जाने वाले डिवोर्स को ग्रे डिवोर्स कहते हैं।
बॉलीवुड सेलिब्रेटीज में फेमस है – ग्रे डिवोर्स
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की बात करें तो ऐसी बहुत सारी जोड़ियां हैं जिन्होंने ये डिवोर्स लिया है, जिनमें आमिर खान -रीना रॉय, ऋतिक – सुजेन, सैफ अली खान – अमृता सिंह, मलाइका अरोरा – अरबाज खान चर्चित नाम हैं।
ग्रे डिवोर्स की अगर बात करें तो यह पश्चिमी देशों में ज्यादा देखने को मिलते हैं परन्तु अब ये भारत मे भी प्रसिद्ध हो रहा है।
क्यों होता है ग्रे डिवोर्स
ग्रे डिवोर्स के महत्वपूर्ण कारण ये हो सकते हैं कि जब व्यक्ति 50 की उम्र पर पार कर जाता है तो कपल की सोच में परिवर्तन आने पर भी राहें अलग हो जाती हैं। इसके अलावा पैसे की तंगी जैसे भी इसके कारण हो सकते हैं। कुछ मामलो मे ग्रे डिवोर्स रोज लड़ाई झगडे होने के कारण या एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के कारण भी होता है।
सलाहकार से राय लें
50 की उम्र के बाद में किसी भी चीज से तालमेल बिठाना थोड़ा मुश्किल सा होता है और इस उम्र के अंदर दूसरा पार्टनर मिलना भी मुश्किल है, तो अगर परिस्थिति आ गई है कि आपको ग्रे डिवोर्स लेना पड़ रहा है तो आप एक बार अपने सालाहकार से आवश्यक रूप से सलाह लें।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert





