नाशपाती को भूलकर भी ना खाएं ये लोग, नहीं तो लेने के देने पड़ जाएंगे | Naspati Side Effects

Naspati Side Effects: नाशपाती खाने के फायदे तो हैं। मगर कई लोगों के लिए ये नुकसानदेह भी हो सकता है। इसलिए खाने से पहले जान लें कि किसे नाशपाती खाने से बचना चाहिए।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
4 Min Read

Naspati Side Effects: नाशपाती खाने के फायदे तो हैं। मगर कई लोगों के लिए ये नुकसानदेह भी हो सकता है। इसलिए खाने से पहले जान लें कि किसे नाशपाती खाने से बचना चाहिए।

- Advertisement -

बरसात के मौसम में नाशपाती खूब मिलता है। साथ ही इसे रोगों के लिए नाशकारी बताया जाता है। मगर हर किसी के ये कारगार साबित हो ऐसा जरूरी नहीं है। इसलिए कुछ लोगों को नाशपाती के सेवन से पहले कुछ बातें जान लेनी चाहिए।

कफ दोष वाले ना खाएं नाशपाती

आयुर्वेद के अनुसार,  नाशपाती की तासीर ठंडी होती है। अगर कोई अस्थमा, टीबी या कप दोष से परेशान रहता है तो उसे नाशपाती खाने से बचना चाहिए। साथ ही डॉक्टर की सलाह लेकर सेवन करना चाहिए। नहीं तो ऐसे लोगों की कफ की समस्या बढ़ सकती है।

- Advertisement -

सर्दी-ज़ुकाम, बुखार में ना खाएं नाशपाती

नाशपाती की तासीर ठंडी होने के कारण आप सर्दी-ज़ुकाम, बुखार, गले में दर्द जैसी समस्या होने पर इसे खाने से बचें। नाशपाती खाने से समस्या और बढ़ सकती है।

पेट की समस्या वाले ना खाएं नाशपाती

नाशपाती में फाइबर भरपूर होता है। ये पाचन शक्ति के लिए सही है। मगर आपको एसिड की समस्या है। पेट में कोई गंभीर दिक्कत रहती है तो आपको नाशपाती खाने से बचना चाहिए। कई नाशपाती पेट की समस्या को बढ़ा देता है।

- Advertisement -

हाई ब्लड प्रेशर वाले ना खाएं नाशपाती

नाशपाती को हार्ट के लिए बेहतर बताया जाता है। मगर हाई ब्लड प्रेशर वालों के लिए ये काल बन सकता है। जानकार कहते हैं कि इसके सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना रहती है। इसलिए ऐसे लोग इसे ना खाएं तो बेहतर होगा।

नाशपाती को कैसे खाना चाहिए?

नाशपाती को अच्छी तरह धो लें। क्योंकि, मानसून के सीजन में संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। इसके बाद छिल्के साथ ही उसको अच्छी तरह से चबाकर खाना चाहिए। नाशपाती के छिलके को सही से चबाकर न खाने से पाचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इससे पेट खराब हो सकता है।

- Advertisement -

नाशपाती के पोषक तत्व की जानकारी

मानसून में मिलने वाले नाशपाती के कई फायदे हैं। इसका सेवन करने से कई लाभ शरीर को मिलते हैं। नाशपाती में फाइबर, विटामिन सी, पोटेशियम, विटामिन के अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा नियासिन, फोलेट, कार्ब्स और प्रोविटामिन ए भी होता है।

पेट ही नहीं, इन अंगों के लिए भी लाभकारी है नाशपाती : Naspati Pears Benefits

  • नाशपाती हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रह सकता है।
  • नाशपाती में फाइबर अधिक होता है। इसलिए यह वजन को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है।
  • खाली पेट नाशपाती खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। नाशपाती में फाइबर होता है, जो कब्ज और अपच को ठीक करता है।
  • खाली पेट नाशपाती खाने से शरीर की इम्यूनिटी को भी बढ़ाया जा सकता है। नाशपाती में विटामिन सी होता है।
  • इसमें मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले डैमेज से बचाते हैं। एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

 

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
राजस्थान की सभी खबरें अब आपको मिलेगी 89.6 एफएम सीकर की वेबसाइट https://fmsikar.in/ पर। जुड़े रहिए हमारे साथ और पाइए राजस्थान की पल-पल अपडेट और सटीक खबरें।
News in Image Share Link