सितंबर में बॉक्स ऑफिस पर कंगना-करीना का जलवा, रिलीज हो रही हैं ये 4 फिल्में | September 2024 Movie Releases List

September 2024 Movie Releases List: सितंबर 2024 में हिंदी की कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। कंगना रनौत की इमरजेंसी, करीना कपूर, पंकज त्रिपाठी की फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

September 2024 Movie Releases List: सितंबर 2024 में हिंदी की कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। कंगना रनौत की इमरजेंसी, करीना कपूर, पंकज त्रिपाठी की फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

- Advertisement -

बॉलीवुड एक्टर्स की बायोपिक, कॉमेडी, मर्डर मिस्ट्री वाली फिल्में इस सितंबर रिलीज होने के लिए तैयार हैं। इन फिल्मों को देखना दिलचस्प हो सकता है। सितंबर में रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट आपको यहां पर मिल जाएगी। आप अपनी पसंद के हिसाब से इन फिल्मों को देखने का प्लान कर सकते हैं।

सितंबर 2024 में रिलीज होने वाली फिल्में | Bollywood Movies Being Released September 2024

फिल्म इमरजेंसी | पॉलिटिक्ल बायोपिक | कंगना रनौत | 06 सितंबर को रिलीज

बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी सितंबर में रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म 06 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आप इस पॉलिटिक्ल बायोपिक फिल्म का मजा थियेटर में ले सकते हैं। ये फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आपातकाल के दौर पर है। 1975 के आपातकाल को इस फिल्म में दिखाया गया है। इस फिल्म का निर्देशन कंगना रनौत कर रही हैं और इंदिरा गांधी के रोल में भी कंगना दिखेंगी।

- Advertisement -

फिल्म द बकिंघम मर्डर्स | मर्डर मिस्ट्री | करीना कपूर खान | 13 सितंबर को रिलीज

फिल्म द बकिंघम मर्डर्स एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है। ये फिल्म 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर खान, ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे टैलेंटेड स्टार्स हैं। ये फिल्म बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर हंसल मेहता के निर्देशन में बनी है। इसे असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है।

- Advertisement -

सेक्टर 36 | क्राइम थ्रिलर | विक्रांत मैसी, दीपक डोबरियाल | 13 सितंबर को रिलीज

13 सितंबर को आप दो क्राइम फिल्में देख सकते हैं। ‘सेक्टर 36’ के लिए आपको सिनेमाघर जाने की जरूरत नहीं है। ये फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख पाएंगे।यह क्राइम फिल्म आदित्य निंबालकर के निर्देशन में बनी है और बोधायन रॉयचौधरी ने इसे लिखा है।

मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित, ‘सेक्टर 36’ फिल्म में दीपक डोबरियाल, विक्रांत मैसी, दर्शन जरीवाला, बहारुल इस्लाम और आकाश खुराना हैं।

- Advertisement -

सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव | कॉमेडी | 13 सितंबर को रिलीज

सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव कॉमेडी फिल्म 2008 में इसी शीर्षक की डॉक्यूमेंट्री से प्रेरित बताई जा रही है। यह फिल्म निर्माता नासिर शेख की यात्रा का पता लगाती है, जब वह अपने शहर मालेगांव के लिए एक फिल्म बनाने के लिए अपने दोस्तों को ग्रुप बनाने में जुटते हैं। रीमा कागती का निर्देशन और वरुण ग्रोवर की पटकथा के साथ ये फिल्म बनी है। इसमें विनीत कुमार सिंह, आदर्श गौरव, अनुज सिंह दुहान आदि हैं।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link