आज से 30 सितंबर तक इन जिलों में बारिश की संभावना, IMD Jaipur ने जारी किया अलर्ट

IMD Jaipur: मौसम विभाग केंद्र जयपुर की ओर से 25 से 30 सितंबर तक का मौसम अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि इन दिनों बारिश हो सकती है। मतलब कि मानसून जाते-जाते भीगा कर जाने वाला है।

FM Sikar
Written by:
2 Min Read

IMD Jaipur: मौसम विभाग केंद्र जयपुर की ओर से 25 से 30 सितंबर तक का मौसम अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि इन दिनों बारिश हो सकती है। मतलब कि मानसून जाते-जाते भीगा कर जाने वाला है।

- Advertisement -

करीब सात घंटे पहले ही IMD Jaipur की ओर से तीन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया था। डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के साथ यहां पर मेघगर्जन की भी संभावना जताई गई थी। हालांकि, ये बुलेटिन तीन घंटों के लिए मान्य थी।

साथ ही आज 25 सितंबर से 30 सितंबर तक कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। करीब पांच दिनों में यहां का मौसम बरसाती रहने वाला है। इन इलाकों में आगामी कुछ दिन तक हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है।

- Advertisement -

इन 26 जिलों में बारिश का अलर्ट

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 26 सितंबर को राजस्थान के 24 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान के भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापतगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान के जालौर, नागौर और पाली में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link