Navratri 2024: शक्ति की देवी मां दुर्गा को समर्पित शारदीय नवरात्रि का पर्व 2024 में 3 अक्टूबर (Navratri start Date 2024) से शुरू हो रहा है। यह पावन पर्व 9 दिनों तक चलेगा, जिसमें देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है।
Navratri start Date 2024: शारदीय नवरात्रि का समापन 12 अक्टूबर को दशहरा (विजयादशमी) के दिन होगा, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
घटस्थापना मुहूर्त | Ghatasthapana 2024 Muhurat
Ghatasthapana 2024 Muhurat In Hindi: शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ घटस्थापना से होता है, जो शुभता और समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है।
Ghatasthapana 2024 Muhurat and Time: घटस्थापना तिथि और मुहूर्त
घटस्थापना को सही समय पर करने से पूरे नवरात्रि में शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है, जो पर्वतराज हिमालय की पुत्री और नवदुर्गाओं में प्रथम हैं।
तिथि: 3 अक्टूबर 2024
समय: सुबह 06:15 से 07:22 (अवधि: 1 घंटा 6 मिनट)
कलश स्थापना का अभिजित मुहूर्त: 11:46 से 12:33 (47 मिनट)
नवरात्रि के नौ दिनों की देवी और पूजा | Navratri Nav Devi Puja Vidhi
शारदीय नवरात्रि के दौरान हर दिन मां दुर्गा के एक अलग रूप की पूजा की जाती है।
- प्रतिपदा (3 अक्टूबर 2024): मां शैलपुत्री
- द्वितीया (4 अक्टूबर 2024): मां ब्रह्मचारिणी
- तृतीया (5 अक्टूबर 2024): मां चंद्रघंटा
- चतुर्थी (7 अक्टूबर 2024): मां कूष्मांडा
- पंचमी (8 अक्टूबर 2024): मां स्कंदमाता
- षष्ठी (9 अक्टूबर 2024): मां कात्यायनी
- सप्तमी (10 अक्टूबर 2024): मां कालरात्रि
- अष्टमी (11 अक्टूबर 2024): महाष्टमी, मां महागौरी, कन्या पूजन
- नवमी (12 अक्टूबर 2024): महानवमी, मां सिद्धिदात्री, विजयादशमी
माता की सवारी: प्राकृतिक आपदा का संकेत?
शारदीय नवरात्रि 2024 की शुरुआत गुरुवार को हो रही है, और इस बार माता डोली में सवार होकर पृथ्वी पर आ रही हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, माता का डोली में आना प्राकृतिक आपदाओं और शासन व्यवस्था में अस्थिरता का संकेत माना जाता है।
शारदीय नवरात्रि का महत्व
शारदीय नवरात्रि का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व अत्यंत गहरा है। माना जाता है कि इन 9 दिनों में मां दुर्गा असुरराज महिषासुर का संहार कर भक्तों की रक्षा करती हैं। नवरात्रि का व्रत और पूजा करने से जीवन में शांति, समृद्धि और सुख की प्राप्ति होती है। दशहरा 2024 शारदीय नवरात्रि के समापन पर दशहरा का पर्व 12 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert





