Rajasthan Gold Price: देश में सोने-चांदी के भाव में तेजी, जानिए राजस्थान में क्या है सोना का रेट

Rajasthan Gold Price: देश में एक बार फिर सोने और चांदी के भाव आसमान पर है। वेडिंग सीजन से पहले ही सोना-चांदी का रेट बढ़ना शादी करने वाले घरों पर भारी पड़ सकता है।

FM Sikar
Written by:
2 Min Read

Rajasthan Gold Price: देश में एक बार फिर सोने और चांदी के भाव आसमान पर है। वेडिंग सीजन से पहले ही सोना-चांदी का रेट बढ़ना शादी करने वाले घरों पर भारी पड़ सकता है।

- Advertisement -

सोने के भाव ने लगातार दूसरे दिन नया रिकॉर्ड बना दिया है। पिछले दिन सोने का भाव 75 हजार पार कर नया रिकॉर्ड कायम किया था। इसी तरह दूसरे दिन गुरुवार को यह भाव 77 हजार को पार कर ऑल टाइम हाई रेट तक पहुंचा है। वहीं, शुद्ध सोने का भाव 77,500 रुपये तक पहुंच गया है। अभी ये भी संभावना जताई जा रही है कि सोने-चांदी के भाव और बढ़ सकते हैं।

राजस्थान में सोने का भाव | Rajasthan Gold Price Latest Update

अब हम अपने राजस्थान की बात करें तो जयपुर में सोने का भाव 77,500 रुपए पहुंच गया है। जयपुर में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 77,500 रुपए बताया जा रहा है। जबकि 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,200 रुपए है। इसके साथ 18 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 60,500 रुपए है। 14 कैरेट का भाव 49,100 प्रति दस ग्राम है।

- Advertisement -

अचानक क्यों बढ़ा है सोने-चांदी का भाव? (Reason Behind Gold Rate Hike)

अगर आप पिछले कुछ माह में सोने व चांदी का रेट देखेंगे तो आपको ये महसूस होता है कि अचानक से रेट बढ़ा है। इसको लेकर मार्केट के जानकारों का कहना है कि इंटरनेशनल मार्केट में डॉलर की कीमत में गिरावट की वजह से पूरी दुनिया में सोने के निवेश में तेजी दिख रही है। इस कारण सोने के भाव में तेजी दिख रही है।

डिस्क्लेमर- सोने चांदी के भाव सर्राफा बाजार के नियमों मुताबिक तय होता है। ये हर दिन बदलता रहता है। इस लेख में उल्लेखित दामों की पुष्टि FM Sikar नहीं करता है। ये जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिए है। इसलिए सोने व चांदी की खरीदारी से पहले दामों की जानकारी अपने स्तर से अवश्य करें।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link