October 2024 Festivals Hindu Calendar: अक्टूबर माह से हिंदू धर्म का त्योहार शुरु हो जाता है। अक्टूबर में 15 से अधिक व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं। नवरात्रि, दशहरा से लेकर तमाम त्योहार हैं। आप यहां पर पूरी लिस्ट देख सकते हैं।
हिंदू धर्म के लिए अक्टूबर का महीना खास होता है। यहीं से हिंदू धर्म के सभी व्रत-त्योहार आरंभ हो जाते हैं। इसलिए इस माह का खास महत्व होता है। आपको इस माह में पड़ने वाले व्रत त्योहार को लेकर खास तैयारी करनी चाहिए। इसके लिए आप एक बार तारीख जरूर देख लें।
October 2024 Festivals List In Hindi: इसी माह में जहां नवरात्रि का पावन उत्सव शुरू होता है। वहीं सुहागिनों का पर्व करवा चौथ, शरद पूर्णिमा, धनतेरस और दीवाली जैसे त्योहार आने वाले हैं। चलिए हम पूरी फेस्टिवल लिस्ट देख लेते हैं।
अक्टूबर 2024 व्रत-त्योहार का कैलेंडर | October 2024 Festivals Hindu Calendar

- 2 अक्टूबर- सूर्य ग्रहण, सर्व पितृ अमावस्या
- 3 अक्टूबर- शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना
- 7 अक्टूबर- ललिता पंचमी, उपांग ललिता
- 11 अक्टूबर- दुर्गा महा नवमी पूजा, दुर्गा महाष्टमी पूजा
- 12 अक्टूबर- विजयादशमी, दशहरा, शारदीय नवरात्रि पारण, दुर्गा विसर्जन
- 14 अक्टूबर- पापांकुशा एकादशी
- 15 अक्टूबर- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
- 16 अक्टूबर- कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा
- 17 अक्टूबर- अश्विन पूर्णिमा व्रत
- 18 अक्टूबर- कार्तिक माह आरंभ
- 20 अक्टूबर- करवा चौथ, कार्तिक संकष्टी चतुर्थी

- 24 अक्टूबर- अहोई अष्टमी
- 28 अक्टूबर- रमा एकादशी
- 29 अक्टूबर- धनतेरस, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
- 31 अक्टूबर- नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली
- 30 अक्टूबर- मासिक शिवरात्रि




