Haryana Phalodi Satta Bazaar: हरियाणा में कांग्रेस या भाजपा… एग्जिट पोल के बाद फलोदी सट्टा बाजार ने उड़ाई इस पार्टी की ​नींद

Haryana Election 2024, Phalodi Satta Bazaar: सभी की निगाहें फलोदी सट्टा बाजार पर भी टिक गई है। फलोदी सट्टा बाजार से हरियाणा चुनाव का आकलन जारी हुआ है। आपको बता दें कि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के अलावा जेजेपी व एएसपी और INLD+BSP भी चुनावी दंगल में उतरी हैं। लेकिन, मुख्य मुकाबला तो भाजपा और कांग्रेस के बीच ही नजर आ रहा है।

FM Sikar
Written by:
2 Min Read

Haryana Election 2024, Phalodi Satta Bazaar: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के बाद जारी हुए एग्जिट पोल ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। लगभग सभी एजेंसियों ने इस बार राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते दिखाया है। इससे जहां कांग्रेस में खुशी की लहर है, तो भाजपा में अटकलों का बाजार गर्म है। हालांकि, अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है। कल 8 अक्टूबर को पता चल जाएगा कि राज्य में किसकी सरकार बनेगी।

- Advertisement -

हरियाणा में राजनीतिक उथल-पुथल की संभावना ने राजनीतिक विश्लेषकों और पार्टियों को चौकन्ना कर दिया है। कांग्रेस के पक्ष में भविष्यवाणियाँ सच होती हैं या भाजपा वापसी करने में सफल होती है, ये देखने वाली बात होगी, लेकिन इससे पहले सभी की निगाहें फलोदी सट्टा बाजार पर भी टिक गई है। फलोदी सट्टा बाजार से हरियाणा चुनाव का आकलन जारी हुआ है।

आपको बता दें कि हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं। राज्य में भाजपा और कांग्रेस के अलावा जेजेपी व एएसपी और INLD+BSP भी चुनावी दंगल में उतरी हैं। लेकिन, मुख्य मुकाबला तो भाजपा और कांग्रेस के बीच ही नजर आ रहा है।

- Advertisement -

क्या कहता है फलोदी सद्दा बाजार का आकलन?

फलोदी सट्टा बाजार के ताजा अनुमान के अनुसार, इस बार भाजपा को 22 से 24 सीटें मिल सकती हैं। इसका मतलब है कि भाजपा की सत्ता वापसी मुश्किल है। वहीं, अगर कांग्रेस की बात करें तो इस बार कांग्रेस को 59 से 59 सीटें मिल सकती हैं, जो कि बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत है।

हरियाणा में यह भाजपा के लिए बड़ा झटका हो सकता है, लेकिन कांग्रेस इससे खुश नजर आ रही है। हालांकि, यह भी सही है कि लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स वास्तविक परिणाम से काफी अलग थे। ऐसे में अब देखना होगा कि 8 अक्टूबर को जनता की ताकत से ईवीएम के माध्यम से कौनसी पार्टी सरकार बनाती है।

- Advertisement -

नोट: 89.6 एफएम सीकर इस खबर से संबंधित किसी तथ्य की पुष्टि नहीं करता। सट्टा खेलना गैरकानूनी है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
News in Image Share Link