Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Haryana Election 2024: हरियाणा में बहुमत के साथ बड़ी जीत की ओर भाजपा, जानिये कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। अब तक के रुझानों में भाजपा फिर से बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं, कांग्रेस को फिर से हार का मुंह देखना पड़ सकता है।

FM Sikar
Written by: FM Sikar
2 Min Read

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। अब तक के रुझानों में भाजपा फिर से बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। वहीं, कांग्रेस को फिर से हार का मुंह देखना पड़ सकता है। हालांकि, यह रुझान पल पल बदल रहे हैं। जहां सुबह के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने जबरदस्त बढ़त बनाते हुए कुछ ही समय में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया था। 90 सीटों में से 46 सीटों पर बढ़त बनाई हुई थी। लेकिन 10 बजे के बाद हरियाणा चुनाव रोचक मोड़ पर पहुंच गया और रुझानों में कांग्रेस पीछे होती गई और भाजपा लगातार बढ़त बनाती गई।

Advertisement

चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक के रुझानों में 90 सीटों में से 49 सीटों पर भाजपा, कांग्रेस 35 सीटों पर INLD 1 व BSP 1 व अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

चुनाव जीतने के बाद हरियाणा में कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

इसी बीच अब सवाल उठता है कि अगर हरियाणा में भाजपा फिर से सत्ता में आती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा। तो इसका जवाब हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मतगणना के बीच दे दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर नायब सिंह सैनी ही मुख्यमंत्री बनेंगे।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link