Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Amla Khane Ke Fayde: किसी दवा से कम नहीं आंवला! सर्दियों में खाने के हैं अनगिनत फायदे! लेकिन ध्यान रखें ये बातें

Amla Khane Ke Fayde: आंवला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, क्योंकि इसमें विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट, और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह इम्यून सिस्टम, डाइजेस्टिव हेल्थ, बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद है। सुबह खाली पेट इसका सेवन सबसे लाभकारी है। हालांकि, एसिड रिफ्लक्स या ब्लड शुगर की समस्या वालों को सावधानी बरतनी चाहिए।

Prerna Koushik
Written by: Prerna Koushik - Content Writer
4 Min Read

Amla Khane Ke Fayde: आंवले के पेड़ का इतिहास भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं से भी जुड़ा है। ऐसा मानते है कि एक बार जब ब्रह्मा जी विष्णु भगवान के ध्यान में लीन थे, तभी उनकी आंखों से आंसू बहने लगे। जब ये आंसू जमीन पर गिरे तो उससे आंवले का पेड़ उग गया। आंवला यही से धरती पर अस्तित्व में आया था। 

Advertisement

आंवले में विटामिन C, A, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। इसमें एंटी–एजिंग, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी–कार्सिनोजेनिक गुण भी होते हैं।

इन्हीं गुणों के कारण ये सेहत के लिए इतना लाभदाई होता है। आइए जानते हैं डॉ. अमित माथुर से सर्दियों में आंवला खाना कितना फायदेमंद होता है। 

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

आंवला खाने से सुधरती है सेहत

आंवला खाने के स्वास्थ्य लाभ भी होते है। इससे बाल काले और घने बने रहते है और आंखों की रोशनी तेज होती है। आंवला खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम भी अच्छा रहता है और वजन कम करने में भी काम आता है। आंवला हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी बीमारियों की आशंका को भी कम करता है।

Advertisement

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है

आंवला विटामिन C का बहुत अच्छा सोर्स है। यह इम्यून फंक्शन के लिए जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट है।

Advertisement

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में 2019 में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हमें ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते है।जिससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाता है

Advertisement

अगर रोज आंवला खाया जाए तो ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और नर्व हेल्थ में सुधार होता है। आंवला डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी बीमारियों को रोकने में मदद करता है। इससे ध्यान लगाने की क्षमता और मेमोरी पावर भी अच्छी होती है।

आंवले का जूस कैसे बनाते हैं?

आंवले का जूस घर पर ही आसानी से बनाया जा सकता है।

इसके लिए सबसे पहले 2-4 आंवले काट लें।

इन्हें 1-2 कप पानी के साथ मिक्सी में ब्लेंड करें।

इसमें अदरक, काली मिर्च, शहद या नमक मिला सकते हैं।

इसके बाद सभी चीजें को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

अगर इसका गूदा (पल्प) फेंकना है तो किसी छन्नी की मदद से अच्छी तरह छान सकते हैं। हालांकि इसका गूदा भी स्वादिष्ट होता है। इसमें ढेर सारा फाइबर होता है तो छानने की बजाय इसे ऐसे ही पी सकते हैं।

आंवला खाने का सबसे सही समय क्या है?

सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। खाली पेट आंवला खाने से इसमें मौजूद न्यूट्रिशन का एब्जॉर्पशन सबसे ज्यादा होता है। इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक और फ्रेश फील करते हैं।

किन लोगों को आंवला नहीं खाना चाहिए?

जिनका ब्लड शुगर लो रहता है।

जिन्हें एसिड रिफ्लक्स की समस्या है।

अगर कोई ब्लीडिंग डिसऑर्डर है या ब्लड को पतला करने वाली दवाएं ले रहे हैं तो आंवला खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

आंवला खाने का सबसे सही समय क्या है?

सुबह खाली पेट आंवले का जूस पीना सबसे अधिक फायदेमंद होता है। खाली पेट आंवला खाने से इसमें मौजूद न्यूट्रिशन का एब्जॉर्पशन सबसे ज्यादा होता है। इससे आप पूरे दिन एनर्जेटिक और फ्रेश फील करते हैं।

क्या आंवला खाने के कोई नुकसान भी हैं?

वैसे तो आंवला खाने से कोई समस्या नहीं होती है। पर बहुत ज्यादा आंवला खाने से ये नुकसान हो सकते हैं–

पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

ब्लड शुगर बहुत कम हो सकता है

कुछ लोगों को इससे एलर्जी भी हो सकती है।

अगर कोई दवा या सप्लीमेंट ले रहे हैं तो आंवला खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Content Writer
Follow:
Prerna Koushik 89.6 एफएम सीकर में Intern, Content Writer, Blog Editor और Anchor हैं। वे प्रतिदिन सीकर और Jobs से संबंधित Updates देती हैं। प्रेरणा के लेखन और Reporting का उद्देश्य लोगों को सही जानकारी और अवसरों से जोड़ना है। उनके काम की विविधता उन्हें Content की दुनिया में एक विशिष्ट पहचान दिलाती है, चाहे वह ब्लॉग संपादन हो या Anchoring
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link