Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में अगले 4 दिन भारी! शेखावाटी में बर्फीली हवाओं ने छुड़ाई धूजणी, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Rajasthan Weather Alert: उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी हो रही है, जिसका असर उत्तर भारत में भी देखने को मिल रहा है। सीकर समेत शेखावाटी और अन्य जिलों में बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है।

FM Sikar
Written by:
3 Min Read

Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी हो रही है, जिसका असर उत्तर भारत में भी देखने को मिल रहा है। सीकर समेत शेखावाटी और अन्य जिलों में बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। सीकर के फतेहपुर में सोमवार को सुबह न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दिनों में कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। 11 दिसंबर से कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है, जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 9 दिसंबर से 11 दिसंबर तक राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

- Advertisement -

गुलाबी नगरी जयपुर में सर्द हवा ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। शनिवार सुबह जयपुर में इस सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जब न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले कुछ दिनों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि राज्य के कुछ हिस्सों में शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री से भी कम दर्ज किया गया। माउंट आबू और सीकर सबसे ठंडे रहे, जहां तापमान 5 डिग्री तक गिरा। चूरू में 5.6 डिग्री, अलवर में 6.6 डिग्री और संगरिया में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, बाड़मेर में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।

- Advertisement -

रविवार से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसका प्रभाव उत्तर भारत के राज्यों में देखने को मिलेगा। इन क्षेत्रों से आने वाली सर्द हवाएं राजस्थान सहित मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ाएंगी। IMD के अनुसार, 11-12 दिसंबर को राजस्थान के पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी जिलों में शीतलहर चलने और ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।

15 दिसंबर के बाद हल्के कोहरे की भी संभावना जताई गई है, जिससे विजिबिलिटी पर असर पड़ सकता है। कोहरा पड़ने से रेल, हवाई और सड़क यात्रा प्रभावित हो सकती है। ऐसे में नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link