Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Paush Mahina 2025: पौष माह में तुलसी की ऐसे करें पूजा, बदलेगी किस्मत, तुलसी मंत्रों का जाप सुख-समृद्धि में करेगा वृद्धि

Paush Mahina 2025: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के बाद पौष के महीने की शुरुआत होती है। पंचांग के अनुसार इस वर्ष पौष मास का प्रारंभ 16 दिसंबर से हो रहा है। इस माह के दौरान भगवान विष्णु सूर्य देव और पितरों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही तुलसी का विशेष महत्व है। ऐसे में चलिए आपको बताएंगे कि पौष माह में मां तुलसी की पूजा-अर्चना आप कैसे करें ।

Bharti Sharma
Written by: Bharti Sharma - Sub Editor
3 Min Read

Paush Mahina 2025: सनातन शास्त्रों में इस माह का विशेष उल्लेख देखने को मिलता है। हिंदू धर्म में 10वां महीना पौष होता है। पौष माह को पुस के नाम से भी जाना जाता है। इस माह में शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। पंचांग के अनुसार इस वर्ष पौष मास का प्रारंभ 16 दिसंबर से हो रहा है। सूर्य और पितरों को प्रसन्न करने के लिए पौष माह को उत्तम माना जाता हैं। इस महीने में तुलसी पूजा का बहुत महत्व है इसके साथ ही ऐसी मान्यता भी है कि तुलसी की उपासना करने से हमें आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं यदि आप जीवन में धर्म वृद्धि चाहते हैं तो पुरुष महीने में रोजाना तुलसी की उपासना जरूर करें।

Advertisement

तुलसी पूजा विधि

पौष में रोजना सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करें। इस दौरान सूर्य देव के मंत्रों का जप करें। गंगाजल का छिड़काव कर शुद्ध करें। पौधे को चुनरी और फूलों की माला अर्पित करें। इसके बाद तुलसी में जल दें। पौधे के बाद देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। मां तुलसी के मंत्रों का जप करें। मां तुलसी से सच्चे मन से सुख- समृद्धि में वृद्धि के लिए कामना करें। अंत में भोग लगाकर लोगों में प्रसाद का वितरण करें।

तुलसी पूजा से मिलते हैं ये लाभ

धार्मिक मान्यता है कि तुलसी पूजा करने से धन लाभ के योग बनते हैं। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर जातक की सभी मुरादें पूरी करते हैं। सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। जीवन में आ रहे दुख और संकट से मुक्ति मिलती है। बुरी शक्तियों से छुटकारा मिलता है।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

तुलसी स्तुति मंत्र

देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः।

नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।

Advertisement

तुलसी श्रीमहालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।

धर्मया धर्मानाना देवी देवीदेवमनः प्रिया।।

Advertisement

लभते सूत्रं भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।

तुलसी भूर्महालक्ष्मतिः पद्मिनी श्रीहरप्रिया।।

Advertisement

आर्थिक तंगी दूर करने का अनोखा उपाय

अगर आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो एक खास और सरल उपाय आजमाएं

सुबह के समय तुलसी के सात पत्ते लें और उन्हें अच्छे से धो लें। इसके बाद इन्हें लाल रेशमी कपड़े में बांधकर भगवान के चरणों में अर्पित करें। कम से कम एक घंटे तक यह पोटली मंदिर में रखें। फिर इसे अपनी तिजोरी, पैसे रखने वाली अलमारी या पर्स में स्थान दें।

विशेष मान्यता

ऐसा कहा जाता है कि तुलसी के पत्ते धन की देवी लक्ष्मी को आकर्षित करते हैं और आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। यह उपाय न केवल आर्थिक तंगी को दूर करता है, बल्कि आपके घर में सुख-समृद्धि भी लाता है।

सावधानी

इस उपाय को करते समय मन को शांत और विश्वास से भरपूर रखें। तुलसी को हमेशा सम्मान के साथ संभालें।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
भारती शर्मा पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। अपने कार्य क्षेत्र रहते हुए उन्होंने धर्म-कर्म, पंचांग, ज्योतिष, राशिफल, वास्तु शास्त्र, हस्तरेखा व समुद्र शास्त्र जैसे विषयों पर लेखन किया हैं। इसके अलावा उनको लोकल और ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव हैं। फिलहाल भारती शर्मा 89.6 एफएम सीकर में आरजे की पद संभालते हुए सीकर अपडेट शो का संचालन करती हैं और बतौर ज्योतिष शास्त्र लेखन कर रही हैं।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
🏠 Home 📢 Breaking News
📢 Breaking News:
News in Image Share Link