Former PM manmohan singh passes away: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन

Former prime minister Dr Manmohan Singh passes away: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया है। तबीयत बिगड़ने के बाद देर शाम उन्हें दिल्ली के AIIMS में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Naveen Parmuwal
Written by:
Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
2 Min Read

Former PM manmohan singh passes away: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन की पुष्टि दिल्ली कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर की है। बता दें डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शाम को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह 92 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 

- Advertisement -



सूत्रों के अनुसार, डॉ. मनमोहन सिंह की दूसरी बाईपास सर्जरी 2006 में हुई थी, जिसके बाद से उनकी तबीयत खराब रहने लगी थी। हाल के दिनों में उन्हें सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी का सामना करना पड़ रहा था। इसी कारण गुरुवार को उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। 

मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पश्चिमी पंजाब के गाह (अब पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा चंडीगढ़ के पंजाब विश्वविद्यालय और ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की। 

मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उन्हें भारत के प्रमुख अर्थशास्त्रियों में गिना जाता था। प्रधानमंत्री के रूप में उनकी कार्यकाल में भारत ने कई महत्वपूर्ण आर्थिक सुधारों की दिशा में कदम बढ़ाए। 

उनकी सादगी, शांत स्वभाव और ईमानदारी के कारण वे हमेशा याद किए जाएंगे। 2006 में उन्होंने दूसरी बार बाईपास सर्जरी करवाई थी, जिसके लिए मुंबई से विशेष रूप से डॉक्टर रमाकांत पांडा को बुलाया गया था। इसके अलावा, कोरोना महामारी के दौरान उन्हें कोविड हुआ था, जिससे उनकी सेहत और अधिक प्रभावित हुई थी। 

गुरुवार को रात लगभग 8 बजे उन्हें दिल्ली के एम्स इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था, जहां लगभग आधे घंटे बाद उनका निधन हो गया।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
News in Image Share Link