Sikar Weather News: सीकर में आंधी-तूफान और ओलों का कहर, उड़ गए होर्डिंग-पेड़ धराशायी, अगले कुछ घंटों तक अलर्ट

Sikar Weather News: Sikar Rain Today: सीकर में शनिवार रात अचानक मौसम बदला। तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने कई इलाकों में तबाही मचाई। पेड़ उखड़े, होर्डिंग गिरे और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
2 Min Read

Sikar Weather News, Rain latest Update: सीकर में शनिवार रात मौसम ने अचानक रुख बदला और तेज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि ने शहरवासियों को गर्मी से राहत दी। दिनभर की चुभती गर्मी और उमस के बाद रात करीब 8:30 बजे अचानक तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर में जोरदार बारिश शुरू हो गई और फिर मटर के दाने जैसे ओले गिरने लगे।

- Advertisement -

तेज तूफान के चलते कई जगह होर्डिंग और टेंट उड़ गए। शहर के कई हिस्सों में पेड़ उखड़ गए, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। कई इलाकों में ओलों की मोटी परत जम गई। इस मौसम ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं नुकसान भी कम नहीं हुआ।

शहर के लोग बारिश और ओलों के बीच फंसे रहे। कई जगह बिजली गुल हो गई और गलियों में पानी भर गया।

- Advertisement -

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले 2 से 3 घंटों में सीकर, झुंझुनूं, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिलों के कुछ हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। बारिश और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।

उधर, जोधपुर से भी तेज आंधी और बारिश की खबरें आई हैं। वहां भी कई पेड़ और होर्डिंग गिर गए। मौसम में आए इस अचानक बदलाव से संकेत मिल रहे हैं कि इस बार मानसून राजस्थान में अनुमान से करीब पांच दिन पहले दस्तक दे सकता है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
राजस्थान की सभी खबरें अब आपको मिलेगी 89.6 एफएम सीकर की वेबसाइट https://fmsikar.in/ पर। जुड़े रहिए हमारे साथ और पाइए राजस्थान की पल-पल अपडेट और सटीक खबरें।
News in Image Share Link