New Rules 1 June 2025: ‘ATM, Credit Card से लेकर LPG तक’, आज से बदल गए ये 8 नियम, आप भी नोट कर लीजिए

New Rules 1 June 2025: 1 जून 2025 से ATM, क्रेडिट कार्ड, एलपीजी, PF, आधार और UPI से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे। जानिए ये 10 बड़े बदलाव जो आपकी जेब पर असर डालेंगे।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
4 Min Read

New Rules 1 June 2025: जून की शुरुआत के साथ कई अहम नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं, जो सीधे तौर पर आम आदमी की जेब, बैंकिंग सेवाओं और रोजमर्रा की जरूरतों को प्रभावित करेंगे। ये बदलाव 1 जून 2025 यानी आज से लागू हो गए हैं और इनका असर आपकी फाइनेंशियल प्लानिंग पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं एक जून 2025 से क्या-क्या बदल गया है।

- Advertisement -

1. EPFO 3.0 से PF निकासी होगी और आसान

ईपीएफओ 1 जून से नया पोर्टल ‘EPFO 3.0’ शुरू कर रहा है। इस वर्जन में PF निकालने, KYC अपडेट और क्लेम प्रोसेस को और तेज और आसान बनाया गया है। खास बात यह है कि इसमें एक विशेष कार्ड भी मिलेगा, जो एटीएम की तरह काम करेगा।

2. फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें हो सकती हैं कम

बैंकों की ओर से जून में FD और लोन की ब्याज दरों में बदलाव संभव है। अगर रिजर्व बैंक रेपो रेट में कटौती करता है तो FD पर मिलने वाला रिटर्न कम हो सकता है। उदाहरण के लिए, सुर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 5 साल की FD पर ब्याज दर 8.6% से घटाकर 8% कर दी है।

- Advertisement -

3. क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड्स और शुल्क में बदलाव

1 जून से कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड नियम बदल गए हैं। कोटक महिंद्रा बैंक समेत अन्य बैंकों द्वारा रिवॉर्ड पॉइंट की लिमिट तय की जा सकती है, ऑटो डेबिट फेल होने पर पेनल्टी घट सकती है, और फ्यूल या यूटिलिटी पेमेंट पर अतिरिक्त चार्ज लग सकता है।

4. ATM से ट्रांजैक्शन करना होगा महंगा

जो लोग बार-बार एटीएम से कैश निकालते हैं, उनके लिए बुरी खबर है। जून में फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट पार होने पर लगने वाला चार्ज बढ़ सकता है।

- Advertisement -

5. म्यूचुअल फंड में नया कट-ऑफ टाइम लागू

SEBI ने ओवरनाइट म्यूचुअल फंड के लिए नया कट-ऑफ समय तय किया है। 1 जून से ऑफलाइन निवेश के लिए 3 बजे और ऑनलाइन के लिए 7 बजे तक ऑर्डर करना अनिवार्य होगा। इसके बाद किया गया निवेश अगले कार्यदिवस में माना जाएगा।

6. आधार अपडेट फ्री में कराने की आखिरी तारीख

UIDAI द्वारा आधार कार्ड अपडेट की फ्री सुविधा 14 जून 2025 तक ही दी जा रही है। इसके बाद ऑनलाइन अपडेट कराने पर ₹25 और सेंटर पर ₹50 शुल्क देना होगा। पहचान और पता अपडेट करवाने की सोच रहे लोग इसे जल्द करवा लें।

- Advertisement -

7. UPI पेमेंट में अब दिखेगा असली रिसीवर का नाम

अब UPI से पैसे भेजते समय आपको सिर्फ असली रिसीवर यानी बैंक में रजिस्टर्ड नाम ही दिखेगा। एडिटेड नाम या QR कोड के फर्जी नाम अब नहीं दिखेंगे। यह नियम 30 जून तक सभी ऐप्स में लागू करना अनिवार्य होगा।

8. जून में बैंक रहेंगे 12 दिन बंद

RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक जून में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार भी शामिल है। इसके अलावा बकरीद जैसे त्योहार भी बैंकिंग पर असर डाल सकते हैं। कैश से जुड़ी जरूरतों की प्लानिंग पहले से करें।

- Advertisement -

9. यूटिलिटी बिल पर एक्स्ट्रा चार्ज की तैयारी

कुछ बैंकों ने संकेत दिए हैं कि जून से क्रेडिट कार्ड के जरिए बिजली-पानी जैसे यूटिलिटी बिल पेमेंट पर अतिरिक्त चार्ज लिया जा सकता है या फिर कैशबैक की शर्तों में बदलाव हो सकता है। इससे बिल पेमेंट पर जेब पर और असर पड़ सकता है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -