IRCTC Tatkal Ticket Booking: रेलवे ने खत्म की एजेंटों की मनमानी, अब सबको मिलेगा तत्काल टिकट, यात्री खुद कर पाएंगे बुक

IRCTC Tatkal Ticket Booking New Rules: IRCTC ने Tatkal टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया है। अब पहले 10 मिनट में सिर्फ आधार लिंक्ड अकाउंट से ही टिकट बुक होगा। जानिए नया नियम, फायदे और कब से लागू होगा।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
3 Min Read

IRCTC Tatkal Ticket Booking New Rules: रेलवे की तत्काल टिकट सेवा में अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जल्द ही आईआरसीटीसी (IRCTC) प्लेटफॉर्म पर तत्काल टिकट बुक (Tatkal Ticket Booking New System) करते वक्त यात्रियों को अपना आधार कार्ड लिंक करना अनिवार्य होगा। यह कदम यात्रियों को फर्जी आईडी, दलालों और बॉट्स से राहत देने के मकसद से उठाया गया है।

- Advertisement -

अब सिर्फ असली यात्रियों को मिलेगा टिकट

रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी है कि जल्द ही तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ई-आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया जाएगा। इसका मतलब ये है कि जो यात्री IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करेंगे, वही टिकट बुकिंग के पहले 10 मिनट में टिकट ले सकेंगे। इस बीच कोई एजेंट या बॉट टिकट बुक नहीं कर सकेगा। यात्रियों को OTP के जरिए पहचान सत्यापित करनी होगी।

टिकट माफिया पर लगेगा ताला

रेलवे ने बताया है कि उन्होंने AI आधारित सिस्टम लागू किया है, जो फर्जी यूजर आईडी को खुद ही पहचान कर ब्लॉक कर देता है। इससे टिकटिंग सिस्टम पर गलत असर डालने वाले यूजर पहले ही निष्क्रिय कर दिए जाते हैं। इसका असर दिखने भी लगा है – पहले जहां रोजाना 60 से 65 हजार नए यूजर बनते थे, अब यह संख्या घटकर 10 से 12 हजार रह गई है।

- Advertisement -

यात्रियों की शिकायतों को मिला जवाब

तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर यात्रियों की शिकायतें लंबे समय से सामने आती रही हैं। हाल ही में थायरोकेयर के फाउंडर डॉ. ए. वेलुमणि ने IRCTC की तत्काल सेवा को “मजाक” करार दिया था। उनका कहना था कि साइट 10 बजे तक सही चलती है, लेकिन ठीक 10:00 बजे हैंग हो जाती है और 10:03 तक सारी सीटें खत्म हो जाती हैं। नया सिस्टम इन सभी समस्याओं का समाधान बन सकता है।

कब से लागू होगा नया नियम?

रेलवे बोर्ड ने CRIS (Centre for Railway Information System) को आधार ऑथेंटिकेशन की इजाजत दे दी है। गजट नोटिफिकेशन के मुताबिक, यह प्रक्रिया स्वैच्छिक होगी और इसी महीने के अंत तक लागू हो सकती है।

- Advertisement -

तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार लिंक करने से जुड़े सवाल जवाब हिंदी में (IRCTC Tatkal Ticket Booking New Rules FAQs in Hindi)

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -