Weather Alert: 3 अगस्त से राजस्थान में भारी बारिश की आशंका, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Weather Alert: राजस्थान में नया परिसंचरण तंत्र सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। जयपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Weather Alert: राजस्थान में एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में नया परिसंचरण तंत्र सक्रिय होने जा रहा है, जिससे कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। जयपुर सहित कई इलाकों में बीते तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बाजारों में भीड़ कम हो गई है और जरूरी सामान खरीदने में भी परेशानी हो रही है।

- Advertisement -

बारिश ने बिगाड़ा जनजीवन

राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। लगातार हो रही बारिश से लोग परेशान हैं, लेकिन फिलहाल राहत के संकेत नहीं मिल रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि नया सिस्टम सामान्य से अधिक बारिश ला सकता है। जुलाई में पूरे राजस्थान में औसतन 413.1 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 216.4 मिमी होता है। पूर्वी राजस्थान में यह आंकड़ा 588.7 मिमी तक पहुंच गया, जो सामान्य से 94% अधिक है।

कब-कहां होगी बारिश?

  • 1 अगस्त: शेखावाटी और बीकानेर में कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। बाकी इलाकों में कुछ राहत मिल सकती है।

  • 2 अगस्त: अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

  • 3 अगस्त से: उत्तर-पूर्वी राजस्थान में एक बार फिर भारी बारिश की शुरुआत हो सकती है।

  • 3 से 6 अगस्त तक: जयपुर और भरतपुर संभाग में मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के लिए अलर्ट जारी किया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -