Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Super Womaniya Awards 2025: नीमकाथाना में महिलाओं को मिलेगा ”सुपर वूमनिया अवॉर्ड”, आज ही करें रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी जानकारी

88.40 FM Dhadak Super Womaniya Awards 2025: 88.40 FM धड़क की ओर से नीमकाथाना में 20 सितम्बर 2025 को सुपर वूमनिया अवॉर्ड 2025 का आयोजन होगा। होटल जय विलास में होने वाले इस कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता और सामुदायिक सेवा जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Naveen Parmuwal
Written by: Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
3 Min Read

88.40 FM Dhadak Super Womaniya Awards 2025: नीमकाथाना के पहले रेडियो स्टेशन 88.40 FM धड़क की ओर से नीमकाथाना शहर में 20 सितम्बर 2025 को सुपर वूमनिया अवॉर्ड 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम होटल जय विलास नीमकाथाना में होगा जिसका मुख्य प्रायोजक महालक्ष्मी ज्वैलर्स नीमकाथाना रहेगा।

Advertisement

इस आयोजन में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता और सामुदायिक सेवा जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और विभिन्न क्षेत्रों में खास उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं का चयन कर उन्हें पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

महिलाओं के योगदान का उत्सव

88.40 FM धडक के डायरेक्टर डॉ अमित माथुर ने बताया कि सुपर वूमनिया अवॉर्ड महिलाओं के समर्पण, मेहनत और नवाचार को सम्मान देने के साथ साथ समाज में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। जिन शिक्षिकाओं ने शिक्षा के क्षेत्र में नई दिशा दी है, डॉक्टरों ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया है, उद्यमियों ने रोजगार के अवसर पैदा किए हैं और सामुदायिक सेवा में महिलाओं ने सामाजिक समस्याओं का समाधान किया है, उन सभी की उपलब्धियों को सराहा जाना चाहिए।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

सशक्तिकरण की दिशा में एक कदम

डॉ अमित माथुर ने कहा कि सुपर वूमनिया अवॉर्ड सिर्फ एक पुरस्कार समारोह नहीं है बल्कि समाज को यह संदेश देने का प्रयास है कि महिलाओं की क्षमताओं को पहचानें और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर दें। जब महिलाएं सशक्त होती हैं तो समाज और देश दोनों का भविष्य उज्जवल बनता है। यह आयोजन नीमकाथाना में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

आपको भी मिल सकता है सुपर वूमनिया अवॉर्ड

अगर आपको लगता है कि आपने भी किसी क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल की है या समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है तो आप भी सुपर वूमनिया अवॉर्ड के दावेदार हो सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अपनी उपलब्धियों का ब्यौरा भरकर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अपने अवॉर्ड्स या उपलब्धियों की तस्वीरें भी भेज सकते हैं।

Advertisement

Registration Form

[forminator_form id="15331"]

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link