DUSU Election 2025: जानिये कौन हैं आर्यन मान ने जिन्होंने जीता दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव

Aryan Maan's Victory: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2025 में आर्यन मान ने जीत दर्ज की। ABVP के इस उम्मीदवार ने जोस्लिन नंदिता चौधरी को बड़े अंतर से हराया। आर्यन, बहादुरगढ़ के रहने वाले हैं और उन्हें बॉलीवुड का समर्थन भी मिला।

Rupali kumawat
Written by:
Rupali kumawat - Sub Editor
2 Min Read

DUSU Election 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव में इस बार आर्यन मान ने बाजी मारी। ABVP के इस उम्मीदवार ने न सिर्फ जीत दर्ज की, बल्कि अपने प्रतिद्वंद्वी जोसलिन नंदिता चौधरी को बड़े अंतर से हराकर DUSU अध्यक्ष का पद हासिल किया। ये चुनाव सिर्फ कॉलेज नहीं, बल्कि देश की राजनीति का शुरुआती मंच माने जाते हैं। आइए जानते हैं आर्यन मान की कहानी।

- Advertisement -

आर्यन की बड़ी जीत

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव 2025 के नतीजों में ABVP के आर्यन मान ने 28,841 वोट पाकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। NSUI की जोश्लिन नंदिता चौधरी को उन्होंने 16,196 वोटों के बड़े अंतर से हराया। उपाध्यक्ष पद पर NSUI के राहुल झांसला ने 8,792 वोटों से जीत हासिल की। वहीं, सचिव पद पर ABVP के कुणाल चौधरी ने 7,662 वोटों से जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव पद पर भी ABVP की दीपिका झा ने अपनी जीत दर्ज कराई।

आर्यन मान का सफर

बहादुरगढ़, हरियाणा के रहने वाले आर्यन मान का राजनीति में गहरा जुड़ाव है। हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद वे दिल्ली यूनिवर्सिटी से एमए कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उनकी गहरी रुचि रही है। छात्र आंदोलनों में वे हमेशा आगे रहे हैं, खासकर फीस वृद्धि और हॉस्टल सुविधाओं जैसे मुद्दों पर।

- Advertisement -

परिवार और समर्थन

आर्यन एक प्रतिष्ठित व्यापारिक परिवार से आते हैं। उनके पिता सिकंदर मान ADS ग्रुप के कार्यकारी निदेशक हैं। आर्यन के भाई विराट मान भी व्यवसाय में सक्रिय हैं और उन्होंने चुनावी कैंपेन में आर्यन का पूरा साथ दिया। इस बार के चुनाव में आर्यन को बॉलीवुड और मनोरंजन जगत का समर्थन भी मिला। संजय दत्त, रणदीप हुड्डा, विंदू दारा सिंह और सांसद मनोज तिवारी जैसे दिग्गजों ने खुलकर उनका समर्थन किया, जिससे उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
रुपाली कुमावत पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको हिंदी कविताएं, कहानियां लिखने के अलावा ब्रेकिंग, लेटेस्ट व ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी कवर करने में रुचि हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से BADM में M.Com किया हैं एवं पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी से family law में LL.M किया हैं। रुपाली कुमावत के लेख Focus her life, (राजस्थान पत्रिका), सीकर पत्रिका, https://foucs24news.com, खबर लाइव पटना जैसे मीडिया संस्थानों में छप चुके हैं। फिलहाल रुपाली कुमावत 89.6 एफएम सीकर में बतौर न्यूज कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
News in Image Share Link