World Heart Day Marathon Sikar: पुलिस ग्राउण्ड में शनिवार सुबह हज़ारों लोगों ने मिलकर धड़कनों को तेज किया। जैन हार्ट और जनरल हॉस्पिटल के साथ 89.6 FM और अन्य संस्थाओं ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया।
हेल्दी लाइफस्टाइल की प्रेरणा
मैराथन की शुरुआत निवर्तमान सभापति जीवण खां और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने झंडी दिखाकर की। इस मौके पर विजय ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. विनीत यादव ने संतुलित जीवनशैली और नियमित व्यायाम को हृदय रोगों से बचाव का बेहतरीन तरीका बताया। 89.6 FM के डायरेक्टर डॉ. अमित माथुर ने कहा कि यह इवेंट सीकर को एक हेल्दी सिटी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। दैनिक उद्योग आस-पास के डायरेक्टर डॉ. कार्तिकेय शर्मा ने इसे आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा का जरिया बताया।
मैराथन का रूट और भागीदारी
‘मैराथन दौड़ेगा सीकर तभी तो धड़केगा सीकर’ के स्लोगन के साथ मैराथन पुलिस लाइन ग्राउण्ड से शुरू होकर बजाज सर्किल, अम्बेडकर पार्क, देवीपुरा रोड, सूरजपोल, और कल्याण सर्किल से होते हुए वापस पुलिस ग्राउण्ड पहुंची। इस दौड़ में नवजीवन साइंस ग्रुप, सीएलसी, और प्रिंस के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
आयोजन में शामिल लोग
इस मौके पर लायंस क्लब सीकर शक्ति की अध्यक्ष अलका शर्मा और अन्य सदस्य जैसे एडवोकेट पूजा शर्मा, पूनम शर्मा, मोनिका जलधारी, स्वाति बंसल, विद्या कौशिक आदि ने भी भाग लिया। साथ ही पत्रकार सिंह राठौड़, विनोद नायक और अनेक गणमान्य लोग भी इस आयोजन का हिस्सा बने।




