Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा पर कब रखें खीर, पंचक और भद्रा से कैसे बचें?

Sharad Purnima 2025: शरद पूर्णिमा पर खीर रखने का सही समय जानें। पंचक और भद्रा के चलते लोगों में असमंजस है। सही समय रात 10:53 बजे के बाद है। चांदनी रात में खीर रखकर अगले दिन प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।

Naveen Parmuwal
Written by: Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
2 Min Read

Sharad Purnima 2025: सोमवार, 6 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन का खास महत्व है क्योंकि चांदनी रात में खीर बनाकर रखी जाती है, जिसे अगले दिन प्रसाद के रूप में ग्रहण किया जाता है। इस बार सोमवार को पड़ने के कारण यह और भी खास बन गया है। लेकिन पंचक और भद्रा के चलते लोग असमंजस में हैं कि सही समय पर खीर कैसे रखें।

Advertisement

पंचक और भद्रा का असर

इस साल शरद पूर्णिमा के दिन पंचक और भद्रा का साया है। पंचक 3 अक्टूबर से शुरू होकर 8 अक्टूबर तक रहेगा। वहीं, भद्रा काल 6 अक्टूबर को दोपहर 12:23 बजे से रात 10:53 बजे तक रहेगा। भद्रा काल में कोई भी शुभ कार्य करने से बचा जाता है, इसलिए इस समय खीर को चांदनी में नहीं रखना चाहिए।

खीर रखने का सही समय

पंचांग के अनुसार, 6 अक्टूबर को रात 10:38 बजे से 12:08 बजे तक लाभ-उन्नति मुहूर्त रहेगा। हालांकि, भद्रा का समय रात 10:53 बजे तक है, इसलिए खीर को चांद की रोशनी में रखने का सही समय रात 10:53 बजे के बाद ही रहेगा। चंद्रमा का उदय शाम 5:27 बजे होगा, लेकिन खीर रखने के लिए इंतजार करना सही रहेगा।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

चंद्रमा की खासियत

शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। मान्यता है कि इस रात चांद की रोशनी अमृत समान होती है। इसलिए घर की छत या बालकनी में खीर बनाकर रखी जाती है और फिर अगले दिन भगवान को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में ग्रहण की जाती है। यह परंपरा लोगों की आस्था और विश्वास से जुड़ी हुई है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link