Kartik Maas 2025: कार्तिक महीने में विष्णु-पूजन, दीपावली और स्नान-दान का महत्व, जानें व्रत-त्योहार की पूरी सूची

Kartik Maas 2025: अक्टूबर से शुरू होने वाले कार्तिक मास में भगवान विष्णु और कृष्ण की पूजा महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस महीने में दीपावली जैसे त्योहार आते हैं। सूर्योदय से पहले स्नान और भगवान की आराधना करने से विशेष लाभ मिलता है।

Bharti Sharma
Written by:
Bharti Sharma - Sub Editor
3 Min Read

Kartik Maas 2025: 8 अक्टूबर से कार्तिक का महीना शुरू हो रहा है, जो हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस महीने में भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है क्योंकि इस समय वे योग निद्रा से जागते हैं। कार्तिक मास के दौरान भगवान कृष्ण की पूजा भी विशेष रूप से की जाती है। दीपावली जैसे बड़े त्योहार भी इसी महीने में आते हैं, जिसमें दीप जलाने का विशेष महत्व होता है। कार्तिक मास में सूर्योदय से पहले स्नान करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। स्नान के बाद भगवान विष्णु या कृष्ण की पूजा में दीप जलाना चाहिए और ‘ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ मंत्र का 108 बार जाप करना अत्यंत प्रभावशाली माना गया है। इस महीने में तुलसी पूजन का भी बड़ा महत्व है, जिससे जीवन में सुख-शांति और समृद्धि बढ़ती है।

- Advertisement -

शुभ मुहूर्त जानकारी (Shubh Muhurt Jankari)

तिथि शुरुआत – 08 अक्टूबर, सुबह 06:00 बजे

तिथि समाप्ति – 07 नवंबर, रात 08:00 बजे

- Advertisement -

कार्तिक मास में स्नान और दान का महत्व

कार्तिक मास में स्नान और दान का विशेष महत्व है। इस महीने में गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान करने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। यदि गंगा स्नान संभव न हो, तो स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। इस दौरान अन्न का दान करना जैसे चावल, दाल, फल आदि, अत्यंत शुभ माना जाता है। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से भी विशेष लाभ होते हैं। दीपदान भी इस मास में अत्यंत फलदायी माना गया है, जो मनोकामनाओं की पूर्ति करता है।

कार्तिक मास 2025 व्रत-त्योहार लिस्ट

8 अक्टूबर 2025, बुधवार – कार्तिक महीने का प्रारंभ

- Advertisement -

10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार – करवा चौथ और वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी

11 अक्टूबर 2025, शनिवार – रोहिणी व्रत

- Advertisement -

13 अक्टूबर, सोमवार – अहोई अष्टमी, मासिक कालाष्टमी, कृष्ण जन्माष्टमी और राधा कुंड स्नान

17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार – रमा एकादशी और तुला संक्रांति

- Advertisement -

18 अक्टूबर 2025, शनिवार – धनतेरस, यम दीपक और शनि प्रदोष व्रत

19 अक्टूबर 2025, रविवार – हनुमान पूजा, नरक चौदस, छोटी दिवाली

20 अक्टूबर 2025, सोमवार – दीपावली महापर्व

22 अक्टूबर 2025, बुधवार – गोवर्धन पूजा

23 अक्टूबर 2025, गुरुवार – भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा

25 अक्टूबर 2025, शनिवार – विनायक चतुर्थी और नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत

26 अक्टूबर 2025, रविवार – खरना

27 अक्टूबर 2025, सोमवार – सूर्य देव को संध्या काल का अर्घ्य

28 अक्टूबर 2025, मंगलवार – छठ महापर्व समापन

30 अक्टूबर 2025, गुरुवार – गोपाष्टमी

31 अक्टूबर 2025, शुक्रवार – अक्षय नवमी

1 नवंबर 2025, शनिवार – देवउठनी एकादशी और चातुर्मास समाप्त

2 नवंबर 2025, रविवार – तुलसी विवाह

3 नवंबर 2025, सोमवार – प्रदोष व्रत

5 नवंबर 2025, बुधवार – कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
भारती शर्मा पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। अपने कार्य क्षेत्र रहते हुए उन्होंने धर्म-कर्म, पंचांग, ज्योतिष, राशिफल, वास्तु शास्त्र, हस्तरेखा व समुद्र शास्त्र जैसे विषयों पर लेखन किया हैं। इसके अलावा उनको लोकल और ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव हैं। फिलहाल भारती शर्मा 89.6 एफएम सीकर में आरजे की पद संभालते हुए सीकर अपडेट शो का संचालन करती हैं और बतौर ज्योतिष शास्त्र लेखन कर रही हैं।
News in Image Share Link