Cold Weather Alert in Rajasthan: राजस्थान में अब सर्दी के तेवर और कड़क हो गए हैं। शेखावाटी के मैदानी इलाकों में तापमान में तीव्र गिरावट से ठंड का असर ज्यादा महसूस हो रहा है। शुक्रवार को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि दिन में धूप खिली रही, लेकिन सुबह की ठंड ने लोगों को घरों में रोक दिया। उत्तरी हवाओं के चलते कई शहरों में तापमान घटा है।
शेखावाटी में गिरा तापमान
शेखावाटी के फतेहपुर में बीते दो दिनों में रात का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। शुक्रवार को कृषि अनुसंधान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विशेषज्ञों का कहना है कि “उत्तरी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट हुई है,” जिससे क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी का एहसास हो रहा है।
जयपुर में भी ठंड का असर
राजधानी जयपुर में भी सुबह की ठंड ने लोगों को ठिठुरन का अहसास कराया। हालांकि, हवा धीमी रही लेकिन सुबह की नमी ने मौसम को ठंडा रखा। मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर में जयपुर का औसत न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस होता है, लेकिन यह रोज़ाना कम हो रहा है।
यह भी जरूर पढ़ें...
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, अगले सप्ताह के अंत तक राजस्थान के कई इलाकों में शीतलहर चल सकती है। विभाग ने संकेत दिया है कि जयपुर समेत राज्य के अन्य हिस्सों में सर्दी का प्रभाव जल्द ही बढ़ सकता है। “स्थानीय लोगों का कहना है कि ठंड का असर अब बढ़ने लगा है,” जिससे दिनचर्या पर भी असर पड़ रहा है।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert






