Anta Chunav Result 2025: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने धमाकेदार जीत हासिल कर ली है। भाया ने निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा को करीब 15,000 वोटों के बड़े अंतर से हराया। सत्ताधारी भाजपा के उम्मीदवार मोरपाल सुमन तीसरे स्थान पर रहे, जिससे पार्टी को हाड़ौती क्षेत्र में करारा झटका लगा है।
मतगणना के अंतिम रुझानों और परिणामों के अनुसार, कुल 20 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कांग्रेस की जीत तय हो गई। शुरूआती राउंड में निर्दलीय नरेश मीणा ने बढ़त बनाई थी, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के मतों की गिनती जैसे-जैसे आगे बढ़ी, भाया ने लगातार लीड बढ़ाई और अंत तक बाजी मार ली।
अंतिम परिणाम एक नजर में:
- विजेता: प्रमोद जैन भाया (कांग्रेस)
- जीत का अंतर: लगभग 15,000 वोट
- दूसरा स्थान: नरेश मीणा (निर्दलीय)
- तीसरा स्थान: मोरपाल सुमन (भाजपा)
चुनाव से पहले सर्वे और राजनीतिक पंडित भाजपा की जीत को लगभग पक्का बता रहे थे। प्रमोद जैन भाया को कई जगह तीसरे स्थान की भविष्यवाणी मिल रही थी। लेकिन जनता के फैसले ने सभी अनुमानों को ध्वस्त कर दिया। गांव-गली और चौपाल की राजनीति ने एक बार फिर साबित किया कि असली खेल मैदान में होता है, न कि एसी कमरों में बने सर्वे में।
यह भी जरूर पढ़ें...
यह जीत क्यों है खास?
- बिहार में NDA की प्रचंड लहर के बीच राजस्थान से आया यह नतीजा भाजपा के लिए बड़ा संदेश है।
- 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के कंवरलाल मीणा ने भाया को मात्र 5,861 वोटों से हराया था। कंवरलाल की सदस्यता रद्द होने के बाद हुए इस उपचुनाव में जनादेश पूरी तरह उलट गया।
- हाड़ौती क्षेत्र, जो कभी भाजपा का गढ़ माना जाता था, में कांग्रेस की यह वापसी पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर रही है।
कांग्रेस की जीत पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे “जनता का फैसला और लोकतंत्र की जीत” बताया। वहीं भाजपा को इस हार से सबक लेना होगा।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert






