खाटूश्यामजी विकास कार्य: खाटूश्यामजी में चल रहे विकास कार्यों को डिप्टी सीएम दिया कुमारी के निर्देश पर नए सिरे से योजनाबद्ध किया जा रहा है। सोमवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर भावना शर्मा ने स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।
विकास योजनाओं में बदलाव की तैयारी
खाटूश्यामजी में विकास कार्यों के दौरान कुछ योजनाओं में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। एडीएम भावना शर्मा ने बताया कि डिप्टी सीएम दीया कुमारी खुद प्रोजेक्ट्स की मॉनिटरिंग कर रही हैं। स्वदेश दर्शन योजना–2 के तहत खाटूश्यामजी में विकास कार्यों की समीक्षा के बाद जयपुर में अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी।
भीड़ पर विशेष ध्यान
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए भीड़ प्रबंधन और ट्रैफिक कंट्रोल जैसे मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई। नगर पालिका के ईओ प्रवीण कुमार ने इन सुविधाओं के विस्तार के लिए सुझाव दिए। एएसपी दीपक गर्ग ने पार्किंग की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि 52 बीघा पार्किंग को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
विकास कार्यों के लिए नई कमेटी
डिप्टी सीएम दीया कुमारी के निर्देश पर खाटूश्यामजी के विकास कार्यों के लिए एक नई कमेटी का गठन किया गया है। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी और श्याम मंदिर कमेटी के सदस्य शामिल हैं। इस कमेटी का उद्देश्य विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से लागू करना है।
तीन दिन में संशोधित योजना पेश करने का निर्देश
एडीएम भावना शर्मा ने पर्यटन विभाग और नगर पालिका को निर्देश दिया है कि वे मिलकर तीन दिन में संशोधित कार्य योजना प्रस्तुत करें। सोमवार को हुई बैठक में पीडब्लूडी, नगर पालिका, और पर्यटन विभाग के अधिकारी मौजूद थे। भाजपा के स्थानीय नेताओं ने भी बैठक में भाग लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन बदलावों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और यह प्रोजेक्ट क्षेत्र के विकास में एक नया आयाम जोड़ेगा। अधिकारियों का मानना है कि जल्द ही इन योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert





