Rajasthan Weather: उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई सर्दी, फतेहपुर में बर्फीली हवाओं और धुंध का असर, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर!

Cold Wave: सीकर में फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिरा। ठंडी हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है।

Naveen Parmuwal
Written by:
Naveen Parmuwal - Senior Sub Editor
2 Min Read

Cold Wave in Rajasthan: उत्तरी हवाओं के चलते राजस्थान के सीकर जिले में फिर से ठंड का कहर बढ़ गया है। सीकर के फतेहपुर इलाके में आज सुबह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया, जिससे ठंड ने आम जनजीवन को फिर से प्रभावित कर दिया है। सुबह-सुबह घरों के बाहर हल्की धुंध और बर्फीली हवाएं चल रही थीं। मौसम के जानकारों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है।

- Advertisement -

सीकर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री

सीकर में पिछले कुछ हफ्तों से न्यूनतम तापमान लगातार 5 डिग्री के आसपास बना हुआ है। इससे स्थानीय लोग ठंडी हवाओं से सहमे हुए हैं। रविवार को भी दिन में धूप की तल्खी कम थी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो पाई।

बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह-सवेरे टू व्हीलर पर सफर करना बर्फीली हवाओं के चलते मुश्किल हो रहा है। फतेहपुर के कृषि अनुसंधान केंद्र ने भी न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया है।

- Advertisement -

अगले 72 घंटे ठंडी हवाओं का असर जारी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, शेखावाटी क्षेत्र में उत्तरी हवाएं सक्रिय रहने के कारण तापमान में गिरावट जारी रहेगी। अगले 72 घंटों तक ठंडी हवाओं से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि, गुरुवार से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Avatar photo
Senior Sub Editor
Follow:
नवीन पारमुवाल एक युवा डिजिटल पत्रकार और अनुभवी कंटेंट विशेषज्ञ हैं। राजस्थान के सीकर से ताल्लुक रखने वाले नवीन ने पिछले 6 सालों में डिजिटल मीडिया और न्यूज इंडस्ट्री में काम किया है। उन्होंने राजस्थान के नंबर वन अखबार राजस्थान पत्रिका से अपने करियर की शुरुआत की। जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग के जरिए उन्होंने लोकल मुद्दों, घटनाओं और समाज से जुड़ी खबरों को नजदीक से देखा और पाठकों तक पहुंचाया।बाद में पत्रिका.कॉम के साथ डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए नवीन ने प्रदेश, राजनीति, व्यापार, तकनीक, मनोरंजन और अंतरराष्ट्रीय खबरों जैसे अहम मोर्चों को संभाला। उन्होंने ईटीवी भारत और वनइंडिया हिंदी जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए न्यूज एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट और होमपेज ऑपरेशंस में अपनी गहरी पकड़ बनाई।तेज और सटीक रिपोर्टिंग के साथ-साथ SEO ऑप्टिमाइजशन और ऑडियंस एंगेजमेंट में उनकी दक्षता ने उन्हें डिजिटल मीडिया में अलग पहचान दिलाई।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें पंडित झाबरमल शर्मा पत्रकारिता पुरस्कार (डिजिटल) और गोल्डन अवॉर्ड- पत्रिका.कॉम प्रमुख हैं।
News in Image Share Link